फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jantar Mantar inflammatory speech case Ashwini Upadhyay had a relationship with one of the five accused

जंतर मंतर भड़काऊ भाषण मामला: अश्विनी उपाध्याय के पांच आरोपियों में से एक के साथ थे संबंध 

Mon, 16 Aug 2021 11:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 11:14 PM IST
सार

जंतर-मंतर पर पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
Jantar Mantar inflammatory speech case Ashwini Upadhyay had a relationship with one of the five accused
Ashwini Kumar Upadhyay

विस्तार

अधिवक्ता व दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय के सांप्रदायिकता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से एक के साथ संबंध थे। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी प्रीत और अश्विनी उपाध्याय के आपस में संबंध थे। अश्विनी उपाध्याय ने कार्यक्रम से पहले जमा किए गए आवेदन पत्र में प्रीत के नाम का उल्लेख किया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने इससे पहले इस मामले में अश्विनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को उपाध्याय को जमानत दे दी। जंतर-मंतर पर पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


भारत जोड़ो आंदोलन द्वारा आठ अगस्त को जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उपाध्याय समेत प्रीत सिंह, दीपक सिंह, दीपक कुमार, विनोद शर्मा और विनीत बाजपेयी छह लोगों को गिरफ्तार किया था। उपाध्याय ने पहले कहा था, मैंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वायरल हुए वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। अगर वीडियो प्रामाणिक है तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विनी उपाध्याय ने ये भी दावा किया था कि मुझे नहीं पता कि वे कौन हैं। मैंने उन्हें कभी नहीं देखा, उनसे कभी नहीं मिला और न ही उन्हें वहां बुलाया। जब तक मैं वहां था, वे नहीं थे। अगर वीडियो फेक है तो दुष्प्रचार किया जा रहा है। ऐसा कर भारत जोड़ो आंदोलन को बदनाम किया जा रहा है। प्रीत सेव इंडिया फाउंडेशन की निदेशक हैं। दीपक सिंह, दीपक कुमार और विनोद शर्मा अलग-अलग दक्षिणपंथियों से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed