फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jantar Mantar hate slogan case accused Pinky Choudhary surrenders near Mandir Marg police station

जंतर मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी: पिंकी चौधरी ने किया आत्मसमर्पण, समर्थकों ने जमकर लगाए नारे, बुधवार को होगी पेशी

Tue, 31 Aug 2021 03:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 31 Aug 2021 03:33 PM IST
सार

थाने के बाहर उसके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उसका स्वागत किया। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने पिंकी चौधरी को हिरासत में ले लिया और उसके बाद कनॉट प्लेस थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Jantar Mantar hate slogan case accused Pinky Choudhary surrenders near Mandir Marg police station
आत्मसमर्पण करता पिंकी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर मंतर पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी की वीडियो वायरल मामले के मुख्य आरोपी भूपेन्दर तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने मंगलवार को मंदिर मार्ग थाने में सरेंडर कर दिया। वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंदिर मार्ग थाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


थाने के बाहर उसके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उसका स्वागत किया। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने पिंकी चौधरी को हिरासत में ले लिया और उसके बाद कनॉट प्लेस थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार शाम को पिंकी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिंकी चौधरी ने सोमवार को एक वीडिया जारी कर मंगलवार को सरेंडर करने की बात कही थी। पिंकी ने न्यायालय में विश्वास होने की बात कहते हुए कहा था कि उसने कुछ भी गलत नहीं बोला था। वह कई बार इस बात को कह चुका है कि उसने कुछ भी गलत नहीं बोला था। वह भारी समर्थकों के बीच मंगलवार दोपहर को मंदिर मार्ग थाने पहुंचा। यहां पर उसके समर्थकों ने नारेबाजी की और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। समर्थकों ने पिंकी चौधरी को गोदी में उठा लिया था। समर्थकों को देखते हुए यहां पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर मार्ग व नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी रामनिवास की टीम ने पिंकी को समर्थकों के बीच से हिरासत में ले लिया और उसे स्पेशल स्टाफ के ऑफिस में ले जाया गया। यहां पर उससे काफी देर पूछताछ की गई और उसके बाद कनॉट प्लेस थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।



पिंकी चौधरी के खिलाफ हैं काफी सबूत 
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि पिंकी चौधरी के खिलाफ काफी सबूत हैं। वीडियो में पिंकी चौधरी नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस उत्तम सिंह व पिंकी चौधरी को मुख्य आरोपी बता रही है। साहिबाबाद गाजियाबाद निवासी पिंकी चौधरी के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद में भी मामले दर्ज हैं। 

भड़काऊ-नारेबाजी मामले में ये नौवीं गिरफ्तारी 
जंतर मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में ये नौवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले वकील अश्विनी उपाध्याय समेत आठ गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले उत्तम सिंह, प्रीत सिंह, विनोद शर्मा, दीपक  सिंह, विनीत वाजपेयी, सुशील तिवारी और दीपक यादव गिरफ्तार हो चुके हैं।

पिंकी ने सहयोग करने की बात कही थी
मंगलवार को सरेंडर करने को लेकर जारी किए गए वीडियो में पिंकी चौधरी ने यह दावा किया था कि वह अब भी अपनी बात पर कायम है। उसके और उसके संगठन के किसी भी कार्यकर्ता ने जंतर-मंतर पर कुछ भी गलत नहीं किया। पिंकी ने वीडियो में कहा था कि वह पुलिस के साथ सहयोग करेगा। वह गिरफ्तारी के डर से वह कभी नहीं भागा। अदालत जाना हर व्यक्ति का अधिकार है और उसने भी वही किया। पिंकी चौधरी का कहना है कि उसके खिलाफ सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। अदालत ने पिछले सप्ताह पिंकी चौधरी की अग्रिम जमानत खाजिर कर दी थी।

वीडियो वायरल हुआ था
गौरतलब है कि जंतर मंतर पर आठ अगस्त को प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारेबाजी हुई थी। इस नारेबाजी की वीडियो वायरल हो गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आई थी। कनॉट प्लेस थाने में तैनात सिपाही शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार लोगों में प्रीत सिंह सेव इंडिया फाउंडेशन के निदेशक हैं, जबकि दीपक सिंह, दीपक कुमार और विनोद शर्मा विभिन्न दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed