फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jamia Milia protesters accused of releasing toxic gas

जामिया मिल्लिया के प्रदर्शनकारियों पर जहरीली गैस छोड़ने का आरोप

Wed, 12 Feb 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jamia Milia protesters accused of releasing toxic gas
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर-7 के बाहर धरने पर बैैठे छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सोमवार देर रात पुलिस ने धरनास्थल के आसपास जहरीली गैस छुड़वा दी। इस गैस की चपेट में आने से कई छात्र बीमार पड़ गए, जिन्हें अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी का कहना है कि सोमवार की रात प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आंखों में अचानक जलन होने लगी। इसके बाद कुछ छात्रों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। कमेटी का कहना है कि रात के अंधेरे में वातावरण में धुआं उड़ता हुआ दिख रहा था। छात्रों का आरोप है कि इस धुएं को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा था। वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए हर हथकंडा आजमा रही है। उधर, दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने कहा कि छात्रों के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। पुलिस की तरफ से कोई जहरीली गैस नहीं छोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed