फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jamia formed anti-ragging committee

Delhi News: जामिया ने एंटी रैगिंग समिति का किया गठन

Sun, 10 Aug 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Jamia formed anti-ragging committee
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एंटी रैगिंग समिति और एंटी रैगिंग दस्ते का गठन किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मुख्य प्रॉक्टर की सिफारिश पर जामिया के कुलपति ने रैगिंग की किसी भी घटना की रोकथाम और संवेदनशील स्थानों का औचक निरीक्षण करने के उद्देश्य से एंटी रैगिंग समिति और एंटी रैगिंग दस्तों के गठन को मंजूरी दी है। समिति में सात लोगों को शामिल किया गया है। इसमें मुख्य प्रॉक्टर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर सहित अलग-अलग हॉस्टल के प्रोवोस्ट शामिल हैं, जबकि एंटी रैगिंग दस्ते में सभी डिप्टी प्रॉक्टर, सभी सहायक प्रॉक्टर, विभिन्न हॉस्टल के वार्डन शामिल किए गए हैं। जामिया ने रैगिंग से निपटने के लिए छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 011- 26982434, 011-26981717 सहित कई दूसरे नंबर जारी कर रखे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed