फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Jac Delhi: Admission process will end today

जैक दिल्ली: आज खत्म हो जाएगी दाखिला प्रक्रिया, छात्रों को सलाह- डीडी लेकर पहुंचें

Thu, 30 Dec 2021 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 05:05 AM IST
सार

सामान्य वर्ग के छात्रों को दाखिला देने के बाद समाप्त हो जाएगी दाखिला प्रक्रिया। एक लाख 12 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
 Jac Delhi: Admission process will end today
demo pic... - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में बीटेक दाखिले के लिए आज अंतिम अवसर है। सामान्य वर्ग के जिन छात्रों ने पूर्व में पंजीकरण कराया हुआ है उन्हें आज स्पॉट राउंड में दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद इस सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। दाखिले के लिए पहुंचने वाले छात्रों को अपने साथ एक लाख 12 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जैक दिल्ली के नाम पर लेकर कॉलेजों में पहुंचना होगा।

विज्ञापन


जैक के मुताबिक, स्पॉट राउंड के लिए गत मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत पहले दिन सिंगल गर्ल चाइल्ड, एसटी और एससी वर्ग के छात्रों को दाखिला दिया गया था। बुधवार को ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को दाखिला दिया गया है। अब अंतिम दिन दिल्ली और दिल्ली के बाहरी सामान्य वर्ग के छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली के बाहरी छात्रों के लिए दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसईयू) में 19 सीटें हैं। वहीं, डीटीयू में एक, एनएसयूटी में छह व आईजीडीटीयूडब्ल्यू में दो सीटें खाली हैं। छात्रा के लिए एनएसयूटी में एक सीट खाली है। दिल्ली के छात्रों के लिए डीएसईयू में 102, आईजीडीटीयूडब्ल्यू में 45 और एनएसयूटी में 29 सीटें खाली हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छात्रा के लिए एनएसयूटी में 14 सीटें खाली हैं। दाखिले के लिए सुबह साढ़े नौ बजे तक छात्रों को पहुंचना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि सीट आवंटित होने पर मौके पर डिमांड ड्राफ्ट को बनाने का मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे अपने साथ डीडी लेकर पहुंचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed