फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IVF medical service to be start in Delhi Safdarjung Hospital from April

नई सुविधा: अगले महीने से ‘सूनी गोद’ भरेगा सफदरजंग अस्पताल, शुरू होगी आईवीएफ सेवा

Fri, 11 Mar 2022 12:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 12:39 PM IST
सार

अभी तक दिल्ली एम्स में यह सुविधा चल रही है। लेकिन, सफदरजंग और आरएमएल में आगामी दिनों के दौरान आईवीएफ क्लिनिक शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
IVF medical service to be start in Delhi Safdarjung Hospital from April
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले महीने से दिल्ली का सफदरजंग अस्पताल उन माताओं की गोद भरेगा, जिनकी सालों से गोद सूनी पड़ी है। अप्रैल माह के शुरूआत में यहां आईवीएफ चिकित्सा सेवा शुरू होने जा रही है जिसके लिए डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया भी चल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की पहल पर अस्पताल प्रबंधन तेजी से तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एंब्रियोलाजी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है जिसे पूरा होने में अभी करीब दो से तीन सप्ताह लग सकता है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से अस्पताल में आईवीएफ क्लिनिक शुरू होगा। अस्पताल में यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क होगी। साथ ही प्रसूति रोग विभाग के साथ मिलकर यह कार्य करेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश में बीते कुछ वर्षों के दौरान ही आईवीएफ की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। चूंकि निजी स्वास्थ्य क्षेत्रों में यह उपचार लाखों रुपये में होता है। ऐसे में प्रत्येक परिवार तक यह सुविधा मुहैया कराने के लिए सबसे पहले केंद्र सरकार ने अपने अस्पतालों में पहल की है। अभी तक दिल्ली एम्स में यह सुविधा चल रही है। लेकिन, सफदरजंग और आरएमएल में आगामी दिनों के दौरान आईवीएफ क्लिनिक शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed