{"_id":"61339cff8ebc3e137c27815a","slug":"israeli-embassy-security-beefed-up-after-terror-attack-alert-ashram-news-noi602777390","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, खुफिया जानकारी के बाद बढ़ाई गई इस्राइली दूतावास की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, खुफिया जानकारी के बाद बढ़ाई गई इस्राइली दूतावास की सुरक्षा
Sun, 05 Sep 2021 12:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:31 PM IST
सार
इस्राइली नागरिक छह सितंबर को नववर्ष मनाते हैं। दिल्ली में इस मौके पर दूतावास में लोगों की भारी भीड़ जुटती है। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि आतंकी दूतावास में घुसकर इस्राइली नागरिकों और यहूदियों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को अलर्ट किया है कि आतंकी इस्राइली दूतावास पर हमला कर सकते हैं। शनिवार से ही इस्राइली दूतावास व इससे जुड़े संगठनों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पूरी नई दिल्ली इलाके में पिकेट लगाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि दूतावास और इसके आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छह सितंबर को इस्राइली नागरिक नववर्ष मनाते हैं। इस मौके पर दूतावास में लोगों की भारी भीड़ जुटती है। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि आतंकी दूतावास में घुसकर इस्राइली नागरिकों और यहूदियों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग द्वारा यह जानकारी सुरक्षा एजेंसियों से साझा की गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस ने इस्राइली दूतावास, वाणिज्य दूतावास और उनके कर्मचारियों के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी। नई दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर पिकेट लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को भी जगह-जगह तैनात कर दिया गया है।