फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Israel Embassy blast case handed over to NIA by home ministry

गृह मंत्रालय ने इस्राइल दूतावास के बाहर हुए धमाके की जांच एनआईए को सौंपी

Tue, 02 Feb 2021 01:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Feb 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Israel Embassy blast case handed over to NIA by home ministry
israel embassy blast - फोटो : शुभम बंसल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस्राइल दूतावास के बाहर 29 जनवरी को हुए बम धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार शाम को इस्राइली दूतावास के पास हल्की तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, 'इस्राइली दूतावास के पास विस्फोट मामले में जांच एनआईए को सौंप दिया गया है।’
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और इस आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दोषियों को पकड़ने के लिए अपना पूरा जोर लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि दोनों नेताओं ने विस्फोट मामले में जांच कर रही भारतीय और इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को लेकर संतोष व्यक्त किया। इस्राइली विदेश मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में उसके सभी राजनयिक और दूतावास कर्मी सुरक्षित हैं।
 


क्या है पूरा मामला
राजधानी में बीते शुक्रवार यानी 29 जनवरी की शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले वीआईपी लुटियन जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर इस्राइली दूतावास के पास एक बम विस्फोट हो गया। गणतंत्र दिवस के कारण घोषित हाई अलर्ट के बीच शाम 5.05 बजे दूतावास से महज 150 मीटर दूर जिंदल हाउस के सामने हुए धमाके में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए। पूरे इलाके को सील कर दिया गया।  

उधर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तत्काल इस्राइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनजी से धमाके को लेकर बात की और उन्हें कड़ी सुरक्षा का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने भी अपने इस्राइली एनएसए से बात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। इस्राइली दूतावास ने धमाके से अपने यहां किसी तरह का नुकसान नहीं होने की बात कही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आईबी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से घटना की जानकारी ली। 

देर रात तक दिल्ली पुलिस का बम स्क्वॉयड, स्पेशल सेल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी व अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे थे। बम स्क्वॉयड ने किसी अन्य बम की संभावना के चलते पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। एपीजे अब्दुल कलाम रोड को बंद करते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


फोरेंसिक टीम ने ने धमाके में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की जानकारी लेने के लिए सैंपल एकत्र किए हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक चलती कार से किसी व्यक्ति को सड़क किनारे रखे फूलदान में पैकेट फेंकते हुए देखा गया है। कार मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों ने धमाके में आईईडी के इस्तेमाल की भी संभावना जताई है। 

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि धमाके के बाद इस्राइली दूतावास से एक व्यक्ति निकला और घटनास्थल का वीडियो बनाने के साथ फोटो भी खींचे। इसके बाद करीब 5.11 बजे सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मित्तल ने कहा कि धमाका बहुत कम तीव्रता वाला था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। सिर्फ तीन कारों के शीशे टूटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed