Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IRCTC scam: Pleas of Lalu, Rabri, and Tejashwi dismissed

आईआरसीटीसी घोटाला : लालू, राबड़ी और तेजस्वी की याचिकाएं खारिज

Thu, 26 Nov 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
IRCTC scam: Pleas of Lalu, Rabri, and Tejashwi dismissed
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने यह आदेश पारित किया। गौरतलब है कि 13 अक्तूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) विशाल गोगने ने लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप तय किए थे, जबकि तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। कई अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भी आरोप तय किए गए थे। इसके बाद तीनों ने हाईकोर्ट का रुख किया था। सीबीआई का आरोप है कि पूर्व रेल मंत्री लालू यादव और उनके परिवार ने रेलवे की कमान संभालते हुए एक निजी कंपनी को अनुबंध देने के बदले में प्राइम लैंड और शेयर रिश्वत के रूप में स्वीकार किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed