आईपीयू : एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 30 तक करें ऑनलाइन आवेदन
प्रशासन ने आवेदकों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया है। वहीं, आईपीयू के अन्य सभी प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन पहले से तय तिथि के अनुसार 30 अप्रैल तक किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमबीए प्रोग्राम में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। एमबीए प्रोग्राम के लिए जो अब तक आवेदन नहीं कर सके, वह अब 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आईपीयू ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी।
प्रशासन ने आवेदकों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया है। वहीं, आईपीयू के अन्य सभी प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन पहले से तय तिथि के अनुसार 30 अप्रैल तक किया जा सकता है। आईपीयू में एमबीए प्रोग्राम के तहत जनरल एमबीए, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस, एमबीए फाइनेंशियल मैनेजमेंट और एमबीए फाइनेंशियल एनालिसिस, एमबीए एनालिटिक्स शामिल हैं।
इसमें दाखिले कैट-21, सीमैट-22 और यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर होंगे। दाखिले में प्राथमिकता पहले कैट 21 मेरिट को, उसके बाद सीमैट- 22 मेरिट को, सीटें खाली रहने पर अंतिम प्राथमिकता यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट को दी जाएगी।
एमबीए प्रोग्राम यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा 15 संबद्ध संस्थानों में उपलब्ध है, जिनमें कुल 2,400 सीटें हैं। ऑनलाइन आवेदन https://ipu.admission.nic.in पर किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ipu.ac.in, www.ipu.admission.nic.in पर उपलब्ध है।