फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IPS officer cheated in the name of help in Corona Nigerian arrested

दिल्ली : कोरोना में मदद के नाम पर आईपीएस अधिकारी से ठगी, नाइजीरियन गिरफ्तार

Sat, 01 May 2021 05:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 01 May 2021 05:45 PM IST
सार

आरोपी ने खुद को पीड़ित का दोस्त बताकर इंटरनेट कॉल की। ठगी की इस वारदात को दक्षिण जिला साइबर सेल ने एक सप्ताह के भीतर सुलझाकर नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टचुक्वू क्रिस्टियन नवासू के रूप में हुई है।

विज्ञापन
IPS officer cheated in the name of help in Corona Nigerian arrested
arrest - फोटो : istock

विस्तार

कोविड के दौरान अब ऑनलाइन ठगी का धंधा एक बार फिर शुरू हो गया है। बदमाश नए-नए तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में बदमाशों ने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के साथे कोविड में मदद के नाम पर 97 हजार की ठगी कर ली। 

विज्ञापन


आरोपी ने खुद को पीड़ित का दोस्त बताकर इंटरनेट कॉल की। ठगी की इस वारदात को दक्षिण जिला साइबर सेल ने एक सप्ताह के भीतर सुलझाकर नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टचुक्वू क्रिस्टियन नवासू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पांच मोबाइल फोन, छह एटीएम कार्ड, पांच चेकबुक और एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 21 अप्रैल को डिफेंस कालोनी निवासी एक सीनियर आईपीएस ऑफिसर ने ठगी की शिकायत पुलिस को दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनके करीबी दोस्त के व्हाटसएप नंबर से कॉल आई थी। दोस्त ने कोरोना संकंट में आर्थिक मदद की बात कर पीड़ित से 97 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने की बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त के मुसीबत में होने का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत ऐसा ही किया और रुपये खाते में भेज दिए। बाद में जब दोस्त से बात की तो उसने मदद मांगने की बात से इंकार कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा जिले की साइबर सेल को सौंप दिया। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर हुए थे, पुलिस ने उसकी जांच की तो रकम तब तक उसी खाते में मौजूद थी। पुलिस ने उस खाते को फ्रीज करा दिया। इसके बाद टेक्सीकल सर्विलास से मामले की जांच की गई तो पता चला कि आरोपी छतरपुर इलाके में कहीं रहता है।


छानबीन के बाद पुलिस ने 30 अप्रैल को आरोपी को मैदानगढ़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी पिछले पांच सालों से भारत में रह रहा है। आरोपी पीड़ितों के दोस्त बनकर उनसे ठगी करता था। पहले आरोपी अपना टारगेट तलाश कर उनके ईमेल व हैक कर लेता था। इसके बाद सोशल मीडिया से उनके दोस्तों के नंबर जुटाकर उनके नाम पर फर्जी ईमेल भेजकर उनको इंटरनेट कॉल कर मदद मांगता था। पीड़ितों को लगता था कि उनका ही दोस्त उनसे मदद मांग रहा है और वह ठगी का शिकार हो जाते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed