फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international trade fair starts from today

आज से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, आम जनता के लिए 19 से

Thu, 14 Nov 2019 03:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
international trade fair starts from today
व्यापार मेला - फोटो : अमर उजाला

प्रगति मैदान में बृहस्पतिवार से 39वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हो जाएगा। सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मेले का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


मेला14 से 18 नवंबर तक केवल व्यापारी वर्ग के लिए खुलेगा। इन पांच दिनों में प्रवेश शुल्क 500 रुपये प्रति व्यक्ति है जबकि 19 से 27 नवंबर तक सुबह साढ़े 9 से शाम साढ़े 7 बजे तक मेला आम जनता के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन


प्रगति मैदान में चल रहे निर्माण कार्य और दिल्ली की आबोहवा में छाई धूल की वजह से मेले में स्टॉल बनाने वाले कारीगर बुधवार को काफी परेशान दिखे। मेला परिसर में भी धुंध छाई रही। इन कारीगरों का कहना है कि मुंह पर कपड़ा बांधकर काम करना मुश्किल हो रहा है। बगैर कपड़ा बांधे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के मुरादाबाद से आए कारीगर सैय्यद अनस बताते हैं कि वह दो दिन से अपने स्टॉल को लेकर तैयारी कर रहे हैं। धूल के कण उन्हें सांस लेने में दिक्कत दे रहे हैं। उन्हें गले में खरास भी है। ठीक इसी तरह बिहार से आए कारीगर महेश और विक्रम ने भी शिकायत की।


हालांकि प्रगति मैदान में जगह जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी वहां कारीगरों को काफी दिक्कतें हो रही है। इस बार मेले का प्रवेश शुल्क पिछले वर्ष की भांति ही रखा गया है।

अगर आप मेला देखने जाते हैं तो सोमवार से शुक्रवार तक आपको प्रति व्यक्ति 60 रुपये और प्रति बच्चा 40 रुपये का शुल्क देना होगा जबकि शनिवार और रविवार में प्रवेश शुल्क करीब दोगुना होगा। दिल्ली मेट्रो के करीब 66 मेट्रो स्टेशन और बुक माय शो पर टिकट उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed