फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Instructions for renewal of all factory licenses, Northern Corporation showed strictness after the fire in delhi

मुंडका में मातम : सभी फैक्टरी लाइसेंस के नवीनीकरण के निर्देश, हादसे के बाद उत्तरी निगम ने दिखाई सख्ती

Sun, 15 May 2022 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 05:11 AM IST
सार

निगम आयुक्त संजय गोयल ने फैक्टरी लाइसेेंस विभाग को 7 दिन के भीतर यह तय करने के निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र में चल रहीं सभी फैक्ट्रियों के मालिक अपना ऑनलाइन लाइसेंस फिर से बनवाएं या पुराने का नवीनीकरण करवाएं।

विज्ञापन
Instructions for renewal of all factory licenses, Northern Corporation showed strictness after the fire in delhi
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंडका अग्निकांड के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम आयुक्त संजय गोयल ने फैक्टरी लाइसेेंस विभाग को 7 दिन के भीतर यह तय करने के निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र में चल रहीं सभी फैक्ट्रियों के मालिक अपना ऑनलाइन लाइसेंस फिर से बनवाएं या पुराने का नवीनीकरण करवाएं।

विज्ञापन


संजय गोयल ने फैक्टरी मालिकों को यह निर्देश दिया है कि वह एमसीडी के ऑनलाइन पोर्टल पर फायर विभाग से ली गई एनओसी अपलोड करें। ऐसा नहीं करने पर डीएमसी ऐक्ट के तहत सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सभी उपायुक्त 15 दिन में पूरी करें प्रक्रिया : निगम आयुक्त ने उत्तरी निगम क्षेत्र के सभी छह जोन को यह निर्देश जारी किया है। सभी क्षेत्रीय निगम उपायुक्तों से कहा है कि वह फैक्टरी लाइसेंस विभाग की निगरानी में 15 दिन के भीतर फैक्ट्रियों का सर्वे कराएं और सुनिश्चित करें कि सभी डीएमसी ऐक्ट के अनुरूप चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी फैक्ट्रियों की 10 दिन में हो मॉनिटरिंग : संजय गोयल ने मुंडका हादसे जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सभी अतिरिक्त आयुक्तों को निर्देश दिया है कि वह 10 दिन के भीतर अपने क्षेत्र में चल रही सभी फैक्ट्रियों की मॉनिटरिंग कराएं और पता लगाएं कि कहीं उनके क्षेत्र में नॉन कन्फर्मिंग एरिया में कोई औद्योगिक गतिविधि तो नहीं चल रही है। ऐसा होता पाया जाता है, तो जानकारी दें कि ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई के लिए क्या कदम उठाया है।

सही जानकारी देने के लिए अस्पताल में हेल्प डेस्क
मुंडका में लगी आग के बाद संजय गांधी अस्पताल में पीड़ितों के परिजनों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसके माध्यम से घायलों के बारे में परिवार के सदस्यों को जानकारी दी जा रही है।

नागरिक सुरक्षा अधिकारी एसपी तोमर ने कहा कि यह डेस्क उन लोगों की मदद करने के लिए है, जिनके प्रियजन लापता या घायल हैं, ताकि उन्हें सही जानकारी मिले    और वे घबराएं नहीं। जिलाधिकारी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, लोग लापता व्यक्तियों के बारे में हेल्पलाइन नंबर 011-25195529, 011-25100093 पर या ऐसे व्यक्तियों के बारे में डेस्क को सूचित कर सकते हैं। इस उद्देश्य के लिए एक व्हाट्सएप नंबर +91 7982661695 भी जारी किया गया है। हालांकि, अपनों की तलाश में लोग देर रात तक अस्पताल में भटकते रहे। 


निगम आयुक्त ने अतिरिक्त आयुक्त से मांगा जवाब
मुंडका अग्निकांड मामले में निगम आयुक्त संजय गोयल ने नरेला जोन के अतिरिक्त आयुक्त से आग वाली बिल्डिंग के संबंध में जवाब मांगा है। निगम आयुक्त ने निर्देश जारी कर 48 घंटे में 10 सवालों के जवाब देने के लिए कहा है।

  • जहां बिल्डिंग स्थित है, वह रिहायशी, लाल डोरा क्षेत्र या खेती वाली जमीन है।
  • यह बिल्डिंग किस साल बनी, बिल्डिंग की ऊंचाई क्या है
  • नई बिल्डिंग है या पुरानी।
  • बिल्डिंग प्लान स्वीकृत किया गया था या नहीं।
  • बिल्डिंग किस काम के लिए इस्तेमाल की जा रही थी।
  • जिस काम के लिए इस्तेमाल की जा रही थी, उसकी अनुमति दी गई थी या नहीं।
  • फायर विभाग द्वारा इस जगह के लिए फायर एनओसी जारी की गई थी या नहीं।
  • इसे इस्तेमाल कर रहे लोगों ने फैक्ट्री लाइसेंस या ट्रेड लाइसेंस लिया था या नहीं, यदि हां, तो विस्तृत जानकारी दी जाए।
  • कनवर्जन चार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स भरा जा रहा था या नहीं, पहले कोई नोटिस दिया गया या नहीं।
  • क्या उत्तरी निगम या किसी अधिकारी ने इसपर कार्रवाई ही नहीं की।

इन मृतकों की पहचान हुई

  • तानिया भूषण पुत्री चंद्रा भूषण
  • यशोदा देवी पत्नी विश्वजीत
  • रंजू देवी पत्नी संतोष
  • मोहिनी पाल पत्नी विजय पाल
  • विशाल पुत्र मिथिलेश
  • दृष्टि पुत्री गणपत
  • कैलाश ज्याणी और पुत्र अमित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed