फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Injured by friend's bullet

दोस्त की गोली से घायल हुआ, पुलिस से झूठ बोला

Tue, 14 Jul 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Injured by friend's bullet
दोस्त की गोली से घायल हुआ, पुलिस से झूठ बोला
विज्ञापन

नई दिल्ली। साउथ-ईस्ट जिले के लाजपत नगर इलाके में गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला शख्स घायल युवक का दोस्त है। शराब पीने के दौरान दोस्त की अवैध पिस्तौल से चली गोली से वह घायल हुआ था। दोस्त को बचाने के लिए घायल युवक ने पुलिस से झूठ बोला। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ग्रीन पार्क निवासी आरोपी प्रॉपर्टी डीलर मधुर फोगाट को गिरफ्तार कर लिया। उससे अवैध पिस्तौल भी बरामद कर ली। वहीं पुलिस को गुमराह करने के आरोप में घायल युवक के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि सफदरजंग एंक्लेव निवासी अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी थी कि मूलचंद फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात शख्स ने उसे गोली मार दी है। घटना के वक्त अभिषेक का दोस्त राहुल भी उसके साथ था। राहुल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे ओखला मंडी में फल और सब्जियां खरीदने गए थे। वापस लौटते समय दो बाइक पर सवार कुछ लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने झगड़ा करने के बाद अभिषेक को गोली मार दी। जांच के दौरान पता चला कि अभिषेक और राहुल दोनों ग्राम हुमायूंपुर इलाके में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने हुमायूंपुर गांव स्थित मनु फोगाट के घर में शराब पी थी। शराब के नशे में मनु ने अपनी अवैध पिस्तौल से गोली चला दी। गोली अभिषेक के कमर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी दोस्तों ने पुलिस को गलत जानकारी देकर मामले को छिपाने का प्रयास किया था। लेकिन राहुल से सख्ती से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मधुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed