फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›     Indraprastha Gas Limited (IGL) has hiked the price of Compressed Natural Gas (CNG) in Delhi by Rs 2 per kg to Rs 73.61 per kg. 

दिल्ली-एनसीआर : फिर बढ़े सीएनजी के दाम, अब चुकाने होंगे 2 रुपये ज्यादा

Mon, 16 May 2022 04:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 04:48 PM IST
सार

अब ग्राहकों को प्रति किलोग्राम 2 रुपये अधिक चुकाने होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बढ़े हुए दाम आज यानी रविवार सवेरे 6 बजे से लागू होंगे। अब दिल्ली में सीएनजी 73.61 रुपये प्रति किलो मिलेगी।  

विज्ञापन
  Indraprastha Gas Limited (IGL) has hiked the price of Compressed Natural Gas (CNG) in Delhi by Rs 2 per kg to Rs 73.61 per kg. 
सीएनजी के लिए लगी कतार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। अब ग्राहकों को प्रति किलोग्राम 2 रुपये अधिक चुकाने होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बढ़े हुए दाम आज यानी सोमवार सवेरे 6 बजे से लागू होंगे। अब दिल्ली में सीएनजी 73.61 रुपये प्रति किलो मिलेगी।  

विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में आज सवेरे से प्रति किलोग्राम सीएनजी के लिए 80.84 रुपये चुकाने होंगे। गुरुग्राम में 81.94 रुपये में सीएनजी मिलेगी तो रेवाड़ी में 84.07 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सीएनजी मिलेगी। 
विज्ञापन


करनाल और कैथल में सीएनजी के दाम 82.27 रुपये हो जाएंगे। कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में प्रति किलोग्राम सीएनजी के लिए 85.40 रुपये देने होंगे। अजमेर, पाली और राजसमंद में आज से सीएनजी 83.88 रुपये में मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed