फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Indian Railways : Bharat Gaurav tourist train will run for Jagannath Dham

Indian Railways : जगन्नाथ धाम के लिए चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, यात्रा की शुरुआत 8 नवंबर से

Wed, 02 Nov 2022 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 03:42 AM IST
सार

Indian Railways : रेलवे ने यात्रियों के लिए एक और टूर पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत आप श्री जगन्नाथ धाम स्थित मंदिरों का दर्शन कर सकेंगे। यात्रा में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्यों के प्रसिद्ध धार्मिक और विरासत स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

विज्ञापन
Indian Railways : Bharat Gaurav tourist train will run for Jagannath Dham
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने यात्रियों के लिए एक और टूर पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत आप श्री जगन्नाथ धाम स्थित मंदिरों का दर्शन कर सकेंगे। यात्रा में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्यों के प्रसिद्ध धार्मिक और विरासत स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें काशी, बैजनाथ धाम, जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क और गया सहित अन्य स्थानों की यात्रा शामिल है।

विज्ञापन


रेलवे भारत गौरव पर्यटन ट्रेन को श्री जगन्नाथ यात्रा के लिए चलाएगा। धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह ट्रेन 8 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्टेशन से भी यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली से रवाना होकर यह ट्रेन यात्रा के दूसरे दिन वाराणसी पहुंचेगी जहां काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर व कॉरिडॉर, गंगा घाट पर आरती का दर्शन किया जा सकेगा। वाराणसी से चलकर यह ट्रेन बैजनाथ धाम पहुंचेगी जहां ज्योतिर्लिंग मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। वातानुकूलित इस ट्रेन का अगला पड़ाव जगन्नाथ पुरी होगा, जहां पर्यटकों को होटलों में दो रात्रि का विश्राम कराया जाएगा। साथ ही यहां दो दिनों के भ्रमण के दौरान पर्यटकों को जगन्नाथ पुरी धाम मंदिर व कोणार्क के प्रसिद्ध शिव मंदिर का दर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भुवनेश्वर के कलिंग काल में निर्मित प्राचीन विरासत मंदिरों का दर्शन बस के माध्यम से श्रद्धालु करेंगे। ट्रेन का अंतिम पड़ाव गयाहोगा जहां विष्णुपद मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। गया से चलकर आठवें दिन ट्रेन 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंचेगी। आधुनिक किचन कार से निर्मित शाकाहारी स्वादिष्ट भोजन यात्रियों को उनकी बर्थ पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।


आईआरसीटीसी ने इस 8 दिनों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 28560 शुल्क निर्धारित किया है। एलटीसी सुविधा का लाभ भी इस यात्रा में मिलेगा। भुगतान के लिए कुल राशि को 3, 6, 9, 12, 18 व 24 महीनों की किस्तों मे पूरा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed