फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   india international security expo held at pragati maidan

इंडिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो: अब थ्रोएबल रोबोट करेगा दुश्मनों की जासूसी

Sat, 05 Oct 2019 06:30 AM IST
Trainee Trainee अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 05 Oct 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
india international security expo held at pragati maidan
प्रगती मैदान में प्रदर्शनी में लगा रोबोट टू व्हील थ्रोवेबल । - फोटो : अमर उजाला
प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो में इस बार ऐसा रोबोट भी शामिल हुआ है जिसे दुश्मन के इलाके में फेंककर हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। बेहद छोटा दिखने वाला यह रोबोट दो पहियों के साथ कैमरा समेत अन्य बेहतर तकनीक से लेस है। इस रोबोट की तकनीक दर्शकों को बेहद आकर्षित कर रही है। इस प्रदर्शनी में पिस्तौल का सुरक्षा कवच (होल्सटर) भी बेहद खास है, जिससे गलती से पिस्तौल चलने के कारण हादसों पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
विज्ञापन


सिक्योरिटी एक्सपो में दी हाईटेक रोबोटिक सिस्टम्स नामक कंपनी महज 750 ग्राम के बेहद छोटे जासूसी रोबोट को लेकर पहुंची है। इस रोबाट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे फेंककर दुश्मनों के इलाके में पहुंचाया जा सकता है। इसके गिरने से कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। इस रोबाट का आकार दिखने में डंबल जैसा है, जिसके दोनों छोर पर पहिये और सेंटर में दो कैमरे लगे हैं। इस रोबोट में 55 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 20 डिग्री तापमान में भी काम करने की क्षमता है।
विज्ञापन


 लिहाजा इसका प्रयोग बेहद बर्फीले और बेहद गर्म इलाकों में भी दुश्मनों की निगरानी के लिए किया जा सकता है। साथ ही यह रोबोट घने अंधेरे में भी दुश्मनों पर नजर रख सकता है। यह रोबोट पोर्टेबल ऑपरेटर कंट्रोल यूनिट (पीओसीयू) से कनेक्ट होकर 100 मीटर से अधिक की रेंज में दुश्मनों की सभी गतिविधियों को बता सकता है। इसमें मनुष्य की आवाज पहचानने की भी क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपो में इस बार भारत सरकार की आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के अलावा पांच-छह निजी ऐसी कंपनियां भी अपने हथियार लेकर पहुंची हैं, जिनका प्रयोग जल्द सेना में किया जा सकता है। इनमें हथियारों की सुरक्षा के तैयार होल्सटर (पिस्तौल के कवच) भी दर्शकों के लिए खास हैं। खासियत यह है कि इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर भी लगा है, जिसकी वजह से कोई भी अज्ञात शख्स पिस्तौल को होल्सटर से निकाल नहीं सकता।

होल्सटर में पिस्तौल रखने से गलती से पिस्तौल चलने की आशंका भी शून्य प्रतिशत हो जाती है। हथियारों की सुरक्षा प्रणाली में यह आधुनिक उपकरण भी दर्शकों को खूब लुभा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया प्रदर्शनी का जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शुक्रवार को सिक्योरिटी एक्सपो में आधुनिक सुरक्षा प्रदर्शनी का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर इंडियन डिफेंस विषय पर एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने मुख्य अतिथि थे।  


उन्होंने प्रदर्शनी में आधुनिक हथियारों की बेहद प्रशंसा की और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियारों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर आईटीपीओ के प्रबंध निदेशक एलसी गोयल और जनरल मनोज मुकुंद नरवाने और आईटीपीओ डीआईजी सिक्योरिटी अजय कुमार वशिष्ठ समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed