फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Independence Day : PM Security Unit took charge of the security of Red Fort

Independence Day : पीएम सिक्योरिटी यूनिट ने संभाली लाल किले की सुरक्षा की कमान, आतंकी हमले का है इनपुट

Mon, 01 Aug 2022 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 05:51 AM IST
सार

Independence Day : प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी यूनिट ने रविवार को लाल किले की सुरक्षा की कमान संभाल ली है। यूनिट से भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरी तरफ ड्रोन व मिसाइलों को गिराने के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गन की तैनात की जा रही हैं।  

विज्ञापन
Independence Day : PM Security Unit took charge of the security of Red Fort
लाल किला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियां देश के माहौल व आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए लालकिले की सुरक्षा में कोई कोताही बरतना नहीं चाहती। प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी यूनिट ने रविवार को लाल किले की सुरक्षा की कमान संभाल ली है। यूनिट से भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरी तरफ ड्रोन व मिसाइलों को गिराने के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गन की तैनात की जा रही हैं।  

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए एंटी एयरक्रॉफ्ट गन तैनात करने के लिए जगहों की पहचान कर ली गई है। चार लाल किले के अंदर व चार बाहर तैनात किए जाएंगे। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लालकिले की सुरक्षा में कंटेनर तैनात किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


लालकिले के अगले वाले हिस्से की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 12 से ज्यादा कंटेनर तैनात किए जा रहे हैं।  इन कंटेनर से तीन-तीन मंजिल की दीवार बनाई जाएगी ताकि लालकिले की आगे की मूवमेंट सुरक्षा घेरे में रहे। इसके अलावा रूट की समीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत निर्मित हेलीकॉप्टर  फूल बरसाएंगे
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस बार भारत में निर्मित दो हेलीकॉप्टर बेड़े में शामिल किए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर पहली बार प्रधानमंत्री का भाषण सुनने वाले लोगों पर फूल बरसाएंगे। अभी तक विदेश में बने हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते थे।

भारत में बनी तोप से सलामी दी जाएगी
इस बार भारत में बनी तोप से सलामी दी जाएगी। तोप को लालकिले में  पहुंचा दिया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत में निर्मित तोप  से सलामी दी जाएगी। इससे पहले विदेश में निर्मित तोप से ही सलामी  दी जाती थी। 


कृत्रिम हाथी मूवमेंट करेंगे
अगर आप लालकिले के मेन गेट पर हाथी देखे तो चौंकिएगा नहीं। पहली बार लालकिले की शोभा बढ़ाने के लिए दो कृत्रिम हाथी रखे जाएंगे। ये मूवमेंट भी करेंगे और सूड़ भी हिलाएंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लालकिले की शोभा बढ़ाने के लिए इन कृत्रिम हाथियों को रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed