{"_id":"60c1077e240d500dae13d795","slug":"indain-railway-board-is-preparing-to-run-100-special-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अनलॉक: 14 जून से रेलवे चलाएगा एक दर्जन से अधिक ट्रेनें, जल्द ही पटरी पर उतरेगी सौ से अधिक स्पेशल गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अनलॉक: 14 जून से रेलवे चलाएगा एक दर्जन से अधिक ट्रेनें, जल्द ही पटरी पर उतरेगी सौ से अधिक स्पेशल गाड़ी
Wed, 09 Jun 2021 11:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:55 PM IST
सार
रेलवे बोर्ड जल्द ही सौ स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। उत्तर रेलवे ने तो इनमें एक दर्जन से अधिक ट्रेन 14 जून से 18 जून के बीच चलाने की समय-सारणी भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की वजह से पटरी से हटी ट्रेन एक बार फिर लौटने को तैयार है। संक्रमण दर कम होने और राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि कोविड पूर्व की तरह सभी ट्रेनें वापस नहीं होंगी, लेकिन यात्रियो की मांग के अनुसार ट्रेनें बहार की जाएंगी।
रेलवे बोर्ड जल्द ही सौ स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। उत्तर रेलवे ने तो इनमें एक दर्जन से अधिक ट्रेन 14 जून से 18 जून के बीच चलाने की समय-सारणी भी तैयार कर ली है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए और ट्रेनें चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिस रूट पर वेटिंग टिकट की संख्या ज्यादा है उस रूट पर ज्यादा संख्या में स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इस सप्ताह सौ के करीब ट्रेन पटरी पर उतार दी जाएंगी जिसमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से विभिन्न राज्यों के लिए चलाई जाएंगी। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सुनित शर्मा ने बताया कि जितनी जल्दी हो सके ट्रेन सेवा को सामान्य बनाना की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
हालांकि जबतक संक्रमण दर काफी कम नहीं हो जाता तबतक पूरी ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है। कोविड की दूसरी लहर से पूर्व 1500 ट्रेन की सेवा बहाल कर दी गई थी, लेकिन संक्रमण बढ़ते ही कई ट्रेनें निरस्त की गई। महामारी और विभिन्न राज्यों में आवाजाही पर प्रतिबंधों की वजह से रेलवे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अब कोविड के मामलों में कमी आने के चलते ट्रेनों की मांग बढ़ी है।

कोटा-उधमपुर-कोटा के बीच चलने वाली ट्रेन को फिर से ट्रैक पर बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन-जयपुर-प्रयागराज जंक्शन स्पेशल 14 जून से चलेगी। इसी तरह मडुवाडील एक्सप्रेस, वाराणसी जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी 14 जून से पटरी पर उतार दी जाएगी।
इसी तरह नई दिल्ली-देहरादून 15 जून से चलेगी तो चैन्नई-निजामुद्दीन 16 जून से, सराय रोहिल्ला-जयपुर-सराय रोहिल्ला 16 जून से चलेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-कटरा 14 जून से चलेगी। लखनऊ-बरेली, वाराणसी-बरेली भी 14 जून से चलने लगेगी।