होली पर राह आसान करने में जुटा रेलवे: यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों में जोड़ी जाएंगी अतिरिक्त कोचें
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ उन्हें मंजिल तक पहुंचाने के लिए कई रूट पर स्पेशल ट्रेन रेलवे चलाएगा। पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाई जाएगी। नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की भीड़ के सामने एक बार फिर होली को लेकर रेलवे की तैयारी कम पड़ रही है। पूर्वांचल की तरफ जाने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा तो की जा रही है, बावजूद यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नियमित ट्रेन ही नहीं पूर्व में घोषित स्पेशल ट्रेनों में भी आरक्षित टिकट मिलना मुश्किल है। हालांकि रेलवे यात्रियों बढ़ती संख्या देखते हुए ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ाने के साथ और अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्देश दिया है।
रेलवे ने तैयार किया है एक्शन प्लान
होली पर्व को लेकर रेलवे ने हर साल की तरह इस साल भी एक्शन प्लान तैयार किया है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रेनों को चलाने के साथ ही सुरक्षा को लेकर भी तैयारी की गई है। स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर के साथ ही स्पेशल ट्रेनों की लगातार घोषणा, भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती, डॉग स्क्वायड के साथ ही लगातार मॉनीटरिंग के लिए रेल अधिकारियों की तैनाती की गई है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ उन्हें मंजिल तक पहुंचाने के लिए कई रूट पर स्पेशल ट्रेन रेलवे चलाएगा। पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाई जाएगी। नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ी जाएगी।
होली पर की गई है विशेष तैयारी
इस बार होली के लिए विशेष रूप से रेलवे ने तैयारी की है। अनुमान के अनुसार 8-9 लाख अतिरिक्त यात्री त्योहार में हर साल शरीक होने के लिए रवाना होते है। यात्रियों को टिकट लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए टिकट बुकिंग केंद्रों पर अतिरिक्त काउंटर लगाने के साथ टिकट दलालों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टिकट चेकिंग स्टाफ यात्रियों से टिकट के साथ पहचान पत्र की मांग की जाएगी। सीसीटीवी, महिला आरपीएफ, महिला टीटी भी तैनात रहेंगी। पीने के पानी की व्यवस्था भी बेहतर रहेगी। नई दिल्ली प्लेटफार्म नंबर 16 से पूर्व दिशा की अधिकांश ट्रेन चलाई जा रही है।
नियमित ट्रेन में टिकट नहीं तत्काल व स्पेशल का भरोसा
होली त्योहार पर उमड़ने वाली भीड़ की वजह से विशेष तौर पर पूर्वांचल दिशा जाने वाली नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट उलब्ध नहीं है। दिल्ली-पटना के बीच चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस में जहां होली के एक दिन पहले तक 200 तक वेटिंग टिकट है तो नार्थ-इस्ट में 100, सीमांचल में 136, श्रमजीवी में 156, वैशाली में 274, तेजस में 104, भागलपुर गरीब रथ में 153 तक वेटिंग टिकट मिल रहा है। इसी तरह संपूर्ण क्रांति, पूर्वा, मगध, फरक्का, ब्रह्मपुत्र, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति समेत अन्य नियमित ट्रेन के किसी भी श्रेणी में कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। लिहाजा यात्रियों को तत्काल व स्पेशल ट्रेन का ही भरोसा है।
टिकट काउंटर से मायूष लौट रहे यात्री
होली त्योहार को लेकर आरक्षित टिकट केंद्र पर इनदिनों भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली से लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, पटना, बेतिया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, कटिहार समेत अन्य दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित बर्थ मिलना मुश्किल हो रहा है। तत्काल टिकट भी आरक्षण केंद्र के टिकट खिड़कियों पर उन्हीं लोगों को मिल पा रहा है जो सबसे अंतिम पंक्ति में रहते है।
कई दिशाओं के लिए चल रही हैं स्पेशल ट्रेन
पिछले एक सप्ताह से रेलवे प्रतिदिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 15,16 व 17 मार्च को बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके। स्पेशल ट्रेन 04048 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए बुधवार को ट्रेन रवाना होगी। 04058 मंगलवार को जयनगर के लिए चलेगी। सीतामढ़ी के लिए मंगलवार को चलेगी। सहरसा के लिए बृहस्पतिवार को स्पेशल ट्रेन चलेगी। दरभंगा के लिए सोमवार व बृहस्पतिवार को चलेगी। इसके अलावा प्रयागराज सुपरफास्ट (01907) 20 मार्च को चलेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ, बांद्रा टर्मिनस-बरौनी, मडगांव-गोरखपुर, जींद-जयपुर मेला स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।