फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In Delhi SI accidentally got a cocktail of vaccine

पहली बार : दिल्ली में एसआई को गलती से लगी वैक्सीन की कॉकटेल, एंटीबॉडी 250 बनी

Mon, 07 Jun 2021 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Jun 2021 04:52 AM IST
सार

  • डॉक्टरों ने इसे देश का पहला उदाहरण बताया 
  • गलत वैक्सीन लगने से परेशान था दिल्ली पुलिस का एसआई

विज्ञापन
In Delhi SI accidentally got a cocktail of vaccine
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज गलत लगने से दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर (एसआई) परेशान था। मगर अब एसआई खुश है। गलत डोज लगने से एसआई की एंटी बॉडी 250 से ज्यादा बन गई है। देश का ये शायद पहला मामला है कि दोनों वैक्सीन की एक-एक डोज लगी और एसआई की एंटी बॉडी काफी ज्यादा बनी है। डॉक्टर इसे देश का इस तरह का पहली उदाहरण बता रहे हैं। विशेषज्ञ इस तरह एंटी बॉडी बनने से हैरान हैं, क्योंकि इस तरह की कोई स्टडी अभी तक सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट थाने में तैनात एसआई राजीव गुलाटी अपने साथी के साथ वसंतकुंज स्थित फोर्टीज अस्पताल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने 26 मार्च को गए थे। उन्हें दूसरी डोज की 250 रुपये की पर्ची भी अस्पताल प्रशासन ने दी थी। एसआई ने आईजीआई एयरपोर्ट के रोजनामचे में दर्ज की डीडी एंट्री में कहा था कि दूसरी डोज के लिए भरे फार्म में उन्होंने कहा था कि पहली डोज कोविशील्ड की लगी है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद स्टाफ ने उन्हें दूसरी डोज कोवैक्सीन की लगा दी। विरोध किया तो प्रशासन ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया। एसआई ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई राजीव गुलाटी ने बताया कि वह कोवैक्सिन की दूसरी डोज लगवाना चहाते थे। इससे पहले डॉक्टरों ने उन्हें एंटी बॉडी टेस्ट करवाने को कहा। टेस्ट के बाद पता लगा कि एसआई की एंटी बॉडी 250 से ज्यादा है। इतनी एंटी बॉडी बनने के बाद एसआई खुश है। सीनियर डॉक्टर कमलजीत सिंह कैंथ का कहना है कि ये देश का पहला उदाहरण है कि दोनों वैक्सीन एक-एक डोज लगी और एंटी बॉडी बन गई। 


इस तरह की अभी कोई स्टेडी सामने नहीं आई है कि दोनों वैक्सीन की अलग-अलग डोज लगने से क्या फायदा व नुक्सान है। डाक्टर कैंथ का कहना है कि वैक्सीन के इस कॉकटेल को आगे भी स्टेडी कर अजमाया जा सकता है। जानकारों के अनुसार एक ही वैक्सीन की दोनों डोज लगने से आम तौर पर एंटी बॉडी 200 तक बनती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed