फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Immersion of Bappa's idol with cheers in the capital

राजधानी में जयकारों के साथ बप्पा की मूर्ति का विसर्जन

Mon, 20 Sep 2021 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Immersion of Bappa's idol with cheers in the capital
दिल्ली के आईटीओ यमुना घाट पर भगवान श्रीगणेश जी की मूर्ति विसर्जित करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश के दस दिवसीय गणेशोत्सव का रविवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर समापन हो गया। भक्ति भाव से बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल के साथ विघ्नहर्ता का गुणगान किया। देवा ओ देवा, गणपति देवा...। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ...के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी। अधिकतर भक्तों ने घरों में टब या ड्रम में पानी भरकर मूर्ति विसर्जन किया। आस्था का सैलाब यमुना घाटों पर भी नजर आया। आईटीओ पुल और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को मूर्ति विसर्जित करते देखा गया।
विज्ञापन

सुबह से ही मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हो गया था और दोपहर तक रहा। उल्लास के साथ गणेश जी की मूर्ति को लेकर लोग बाइकों, कारों और अन्य वाहनों से यमुना घाटों पर पहुंचे। लाजपत नगर में श्रीगणेश उत्सव न्यास समिति और धर्मसेवा युवा मंडल ने संत रामकंवर मंदिर जल विहार में दस दिन तक गणेश महोत्सव का आयोजन किया। रविवार सुबह गणपति बप्पा की मूर्ति का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया। सुबह गणपति पूजन, आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

आयोजन समिति की प्रमुख मंजू धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि दस दिन तक श्रद्धालुओं ने सुबह-शाम बप्पा के भजनों का भरपूर आनंद लिया। अगले साल फिर से गणपति मूर्ति स्थापना की कामना के साथ सुबह यज्ञ, पूजन व 1008 पूर्णाहुति की गई। इसके बाद बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश के कान में बोली अपनी मनोकामना
यमुना के आईटीओ घाट पर पुलिस की निगरानी में ही लोगों ने मूर्ति विसर्जन किया। लोग यमुना में मूर्ति विसर्जन करने ना आएं, इसके लिए घाटों पर पुलिस तैनात थी, लेकिन आस्था के आगे पुलिस ने नरमी दिखाई। विसर्जन करने से पहले कई युवतियां गणपति की मूर्तियों के कान में अपनी मनोकामना बोलती नजर आईं। हालांकि, घाटों पर ज्यादा भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed