फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IIT students will now wear Khadi

गांधी जयंती : आईआईटी के छात्र अब पहनेंगे खादी, आज दिल्ली परिसर में खुलेगा पहला आउटलेट, की जाएगी ब्रांडिंग

Mon, 02 Oct 2023 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 04:17 AM IST
सार

गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को आईआईटी दिल्ली कैंपस में खादी का पहला आउटलेट खुलने जा रहा है। आईआईटी दिल्ली के बाद आईआईटी बॉम्बे समेत अन्य आईआईटी और विश्वविद्यालयों में भी ऐसे खादी के आउटलेट खुलेंगे।

विज्ञापन
IIT students will now wear Khadi
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media

विस्तार

अब आईआईटी के छात्र खादी पहनकर उसकी ब्रांडिंग करेंगे। गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को आईआईटी दिल्ली कैंपस में खादी का पहला आउटलेट खुलने जा रहा है। आईआईटी दिल्ली के बाद आईआईटी बॉम्बे समेत अन्य आईआईटी और विश्वविद्यालयों में भी ऐसे खादी के आउटलेट खुलेंगे।

विज्ञापन


युवाओं में खादी को एक ब्रांड की तरह पहचान दिलवाने के मकसद से खादी इंडिया आईआईटी में आउटलेट खोल रहा है।  खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल में भारत को एक रूप दिया है। भारत युवाओं का देश है, इसीलिए ‘नए भारत की आधुनिक खादी’ थीम पर युवाओं को फोकस करते हुए परिधानों की विशेष रेंज तैयार की गई है।
विज्ञापन


खादी को युवाओं का ब्रांड बनाने के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के टॉप डिजाइनर ने उनकी पसंद और मार्केट डिमांड के आधार पर विशेष फैब्रिक और डिजाइन तैयार किए हैं। इसमें कुर्ता-पाजामा, सूट आदि वेस्टर्न लुक पर भारतीयता को भी दर्शाते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खादी ने युवाओं के आधार पर तैयार विशेष डिजाइन इन परिधानों का बाकायदा उनके बीच फैशन शो और सर्वे में परखा भी है। युवाओं के बीच खादी ब्रांड की पहुंच के लिए आईआईटी दिल्ली कैंपस में खादी का देश में पहला आउटलेट बनकर तैयार हो गया है।


यह देखने में कुछ-कुछ फैब  इंडिया जैसा होगा। यहां पर कपड़ों के लिए शैंपू और क्रीम आदि भी मिलेंगे। आईआईटी दिल्ली कैंपस से गांधी जयंती के मौके पर खादी के पहले आउटलेट की शुरुआत   हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed