{"_id":"5fee0e1b8ebc3e3b9a5e0bff","slug":"iit-delhi-will-give-opportunity-to-study-online-courses-ashram-news-noi557141389","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली ऑनलाइन कोर्सेज की पढ़ाई का देगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी दिल्ली ऑनलाइन कोर्सेज की पढ़ाई का देगा मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली 2021 में कई नए ऑनलाइन कोर्सेज की पढ़ाई का मौका देगा। बीटेक, एमटेक और पीएचडी के सभी छात्रों को हॉस्टल और शिक्षकों को घर की सुविधा मुहैया करवाने के मकसद से नए वर्ष में गर्ल्स, बॉयज, मेरिड हॉस्टल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और फैकल्टी हाउसिंग के नए भवन बनकर तैयार हो जाएंगे। विदेशों में बसे आईआईटी के पूर्व छात्रों के सहयोग से आईआईटी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान के विस्तार पर काम करेगा। विदेशी छात्रों और शिक्षकों को आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई और शोध कार्य करने का मौका भी मिलेगा।
आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव ने बृहस्पतिवार को छात्रों और शिक्षकों के साथ संस्थान की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को साझा किया। प्रो. राव ने नए वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के चलते संस्थान ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के बावजूद वर्ष 2020 में रिकॉर्ड 152 पेटेंट और इंडस्ट्री के साथ 22 टेक्नोलॉजी ट्रांसफर डील की हैं। कोरोना जांच के लिए दुनिया की सबसे सस्ती व जल्द रिजल्ट देने वाली आरटी-पीसीआर किट तैयार की है। इसके अलावा उच्च गुणवत्तायुक्त व सस्ती 50 लाख पीपीई किट तैयार कर देश को दी हैं। महामारी के दौरान ऑनलाइन क्लासेज, वार्षिक परीक्षा, नए सत्र का आगाज कर संस्थान सदैव आगे रहा। इन्हीं उपलब्धियों के चलते क्यूएस की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी वर्ग में टॉप 50 में जगह बनाने में कामयाबी मिली है, जबकि लंदन से जारी टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में संस्थान को रोजगार देने के वर्ग में 27वीं रैंक मिली है।
ऑनलाइन शिक्षा में नया अध्याय जुड़ा
प्रो. राव ने कहा कि वैश्विक महामारी के चलते ही इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ऑनलाइन एजुकेशन में नया अध्याय जोड़ने में कामयाब हुए। घर से ही ऑनलाइन क्लासेज में बीटेक, एमटेक व पीएचडी की पढ़ाई चलती रही। ऑनलाइन मानसून सेमेस्टर आसानी से चल रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि वर्ष 2021 में अगला सेमेस्टर जनवरी से मई तक नया अध्याय लिखेगा।