फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IIT Delhi launch electronic scooter hope will give mileage of 20 paise per kilometre know its price booking start in ncr

20 पैसा प्रति किलोमीटर चलेगा आईआईटी दिल्ली का इलेक्ट्रानिक स्कूटर होप, जानें क्या है कीमत

Tue, 23 Mar 2021 11:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Mar 2021 11:27 PM IST
सार

- एनसीआर के लिए बुकिंग शुरू
- 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगा
- शुरुआती कीमत 46,999 रुपये से 

विज्ञापन
IIT Delhi launch electronic scooter hope will give mileage of 20 paise per kilometre know its price booking start in ncr
आईआईटी दिल्ली का ई-स्कूटर होप लॉन्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी) के इंक्युबेटेड स्टार्टअप गेलियोस मोबिलिटी ने लगभग 20 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से चलने वाला इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर होप लांच कर दिया है। इलेक्ट्रानिक स्कूल होप 25किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा। इसमें पोर्टेबल चार्जर, पोर्टेबल लिथियम आयन बैटरी होगी। इसे घर में सामान्य स्विच से चार्ज किया जा सकेगा। इसे चलाने के लिए लाइसेंस और पंजीकरण की भी जरूरत नहीं होगी। एनसीआर के लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआती कीमत 46, 999रुपये होगी।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव ने मंगलवार को इलेक्ट्रानिक स्कूल होप को लांच किया। प्रो. राव ने कहा कि पर्यावरण बचाने और प्रदूषण की रोकथाम के लिए होप एक बेहतर माध्यम होगा।
विज्ञापन


गेलियोस मोबिलिटी के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित्य तिवारी के मुताबिक, हम प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर से गुजर रहे है। समस्त उद्योगों विशेष तौर पर ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में सतत प्रयास की आवश्यकता है। करीब तीन साल पहले गेलियोस मोबिलिटी की शुरुआत सतत आवागमन इकोसिस्टम बनाने से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होप हमारा पहला प्रयास है। इसकी शुरुआती कीमत 46999 रुपये होगी। यही इसे मार्केट का सबसे किफायती इंटरनेट कनेक्टेड स्कूटर बनाता है। ग्राहक सदस्यता के माध्यम से होप का लाभ उठा सकते हैं या सीधे  भी खरीद सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। जबकि अन्य शहरों के लिए साल के  मध्य तक शुरू करने की योजना है। प्रारंभ कर दी गई है और अन्य शहरों के लिए इस वर्ष के मध्य तक उपलब्ध होगी। फिलहाल स्थानीय वितरण में उपयोग के लिए स्कूटर लांच कर रहे हैं। जबकि आगामी महीनों में व्यक्तिगत आवागमन हेतु बुकिंग शुरू होंगी।

चार घंटे में बैटरी होगी फुल, इमरजेंसी में कंपनी देगी सुविधा

इसे घर के सामान्य स्विच पर चार घंटे में चार्ज किया जा सकेगा। चार घंटे में बैटरी फुल हो जाएगी। ग्राहक को अपनी आवागमन की जरूरतों के हिसाब से दो अलग-अलग रेंज 50 किलोमीटर और 75 किलोमीटर की बैटरी क्षमता का चयन करने का विकल्प मिलेगा। होम कंपनी द्वारा विकसित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, डाटा मॉनिटरिंग सिस्टम और पेडल असिस्ट यूनिट जैसी आधुनिक तकनीकों से युक्त है।

इसमें आईओटी है, जो डाटा एनालिटिक्स के माध्यम से ग्राहकों को हमेशा अपने स्कूटर की जानकारी देता है। सुविधाजनक पार्किंग के लिए विशेष रिवर्स मोड तकनीक भी है। इससे कठिन जगहों पर भी स्कूटर पार्क किया जा सकता है। इसकी संरचना और लीन डिजाइन इसे ट्रैफिक से आसानी से निकालने में मदद करेगी। इसमें रिवॉल्यूशनरी स्लाइड और सवारी की आवश्यकता अनुसार भार वाहक एसेसरीज या पीछे की सीट जोड़ी जा सकती है। 

ई-कॉमर्स, किराना, लोकल डिलीवरी कंपनियों से सहयोग
गेलियोस मोबिलिटी इलेक्ट्रानिक स्कूलर होप को भोजन, ई-कॉमर्स, किराना, अनिवार्य और अन्य वितरण अनुप्रयोगों में हाइपरलोकल डिलीवरी आवश्यकताओं को पूरा और रसद व वितरण कंपनियों के साथ सहयोग कर रही है। अधिकतम उपयोग किए जाने वाले मार्गों पर स्कूटर के चार्जिंग और मेंटेनेंस के लिए हब स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा इमरजेंसी की स्थिति में आकस्मिक सेवाएं जैसे मार्ग पर सहायता व बैटरी को बदलने की सुविधा कंपनी द्वारा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed