फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If you get permission from the center, everyone will be vaccinated in 3 months

केंद्र से इजाजत मिले तो 3 माह में सभी लोगों को लगा देंगे टीका

Fri, 19 Mar 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
If you get permission from the center, everyone will be vaccinated in 3 months
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने टीकाकरण तेज करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि केंद्र सरकार से इजाजत मिलने पर तीन महीने के अंदर सरकार पूरी दिल्ली का टीकाकरण करवा सकती है।
विज्ञापन

केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कोरोना के बढ़ते मामलों पर उच्च स्तरीय बैठक के बाद बताया कि दिल्ली में टीकाकरण केंद्रों की संख्या 500 से बढ़ाकर एक हजार की जाएगी। समय और केंद्रों की संख्या बढ़ाने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाना संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अभी जो दिशा-निर्देश हैं, वह बहुत ज्यादा सख्त हैं। इसकी वजह से नए केंद्र खोलने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली सरकार इस बारे में केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखने जा रही है, जिसमें वैक्सीनेशन के मानदंडों में थोड़ी राहत मांगी गई है। इसके लिए आयु सीमा में छूट देने की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी टीकाकरण के नियमों के हिसाब से 60 साल के ऊपर और 45 साल से ऊपर, जिनको कोमोरबिडिटी (पुरानी बीमारी से पीड़ित है), उनको ही वैक्सीन लगेगी। वैज्ञानिकों के हिसाब से 18 साल से कम आयु वालों को वैक्सीन नहीं लगनी है। बाकी सबके लिए वैक्सीनेशन शुरू कर देना चाहिए। केंद्र सरकार से यह भी अपील है कि अब इसको विकेंद्रीकरण किया जाए और इस पर ज्यादा नियंत्रण न रखा जाए और राज्य सरकारों को युद्धस्तर पर वैक्सीन लगाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सभी लोग लगवाएं वैक्सीन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से बचने का सबसे प्रभावी तरीका वैक्सीन है। टीका आने के बाद अगर कोरोना के मामले बढ़े तो यह ठीक नहीं है। देखा जा रहा है कि कई लोग अभी भी कोरोना का टीका लगवाने में हिचकिचा रहे हैं, उनसे अपील है कि वह टीके के प्रति कोई संशय न रखें। कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बहुत बारीकी से कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। सीएम ने कहा कि संक्रमण के मामले थोड़े बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करें। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, उन पर सख्ती की जाएगी।
---
आइसोलेशन के नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण से हालात काबू में है, लेकिन देखा जा रहा है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि ट्रैकिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन के नियमों को ज्यादा सख्ती के साथ लागू कराया जाए। साथ ही जो लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनपर भी सख्ती की जाए।

--
हर अस्पताल में बनेंगे कम से कम छह केंद्र
टीकाकरण को बढ़ाने के लिए सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्रों की संख्या को बढाया जाएगा। इसके तहत प्रति अस्पताल में कम से कम छह केंद्र बनाने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, हर केंद्र पर प्रतिदिन 200 खुराक लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed