फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ICMR Director General Balram Bhargava is also in race for post of AIIMS Director 32 candidates are in fray

दिल्ली: आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव भी एम्स निदेशक के पद की दौड़ में, 32 उम्मीदवार हैं मैदान में

Fri, 18 Feb 2022 11:31 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 11:31 AM IST
सार

वर्तमान में निदेशक के रूप में कार्यरत रणदीप गुलेरिया आगामी 23 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसको देखते हुए एम्स के 12 डॉक्टरों ने पद के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
ICMR Director General Balram Bhargava is also in race for post of AIIMS Director 32 candidates are in fray
AIIMS - फोटो : Social media

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक पद की दौड़ में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव भी रेस में हैं। इस पद के लिए 32 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन


दरअसल, वर्तमान में निदेशक के रूप में कार्यरत रणदीप गुलेरिया आगामी 23 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसको देखते हुए एम्स के 12 डॉक्टरों ने पद के लिए आवेदन किया है। इनमें आर्थोपेडिक्स और ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख राजेश मल्होत्रा, तंत्रिका विज्ञान केंद्र के प्रमुख एमवी पद्मा श्रीवास्तव, एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रमुख निखिल टंडन, सर्जरी के प्रमुख सुनील चुंबर, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के प्रोफेसर एके बिशोई और फोरेंसिक प्रमुख सुधीर गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी के अनुसार, कुछ नामों को शॉर्ट-लिस्ट करने के लिए चार सदस्यीय चयन समिति की बैठक की तारीख अभी तय नहीं की गई है। पैनल में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह शामिल हैं। चयन समिति के सदस्य जल्द ही कुछ नामों को अंतिम रूप देने के बैठक करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चयनित नामों को अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि एम्स ने नए निदेशक की भर्ती के लिए बीती 29 नवंबर को विज्ञापन जारी किया था। आवेदन जमा करने के लिए एक माह का समय दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed