फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How much space is vacant in which parking of the municipal corporation will be soon known on the app

एप पर पता चलेगा नगर निगम की कौन सी पार्किंग में कितनी जगह है खाली

Sun, 19 Sep 2021 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 05:56 AM IST
सार

डेढ़ साल के भीतर दक्षिण निगम क्षेत्र में बनाएगा सात बड़ी शटल या टावर पार्किंग। अधचीनी और निजामुद्दीन में चंद दिनों के भीतर नागरिकों को मिल जाएगी स्टैग पार्किंग। 

विज्ञापन
How much space is vacant in which parking of the municipal corporation will be soon known on the app
Car Parking - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

जल्द ही एक एप पर लोगों को पता चल जाएगा कि उनके आस-पास दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की कौन सी पार्किंग में कितनी जगह खाली है। अभियांत्रिकी विभाग के मुताबिक दक्षिणी निगम बेहद जल्द एक ऐसा एप लॉन्च करने जा रहा है, जिसपर उनकी सभी पार्किंग की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


एसडीएमसी के प्रमुख अभियंता पी. सी. मीणा ने बताया कि दक्षिणी निगम क्षेत्र में करीब डेढ़ साल के भीतर सात बड़ी पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। मौजूदा समय अमर कॉलोनी, पंजाबी बाग, निजामुद्दीन और अधचीनी में शटल या टावर पार्किंग बनाई जा रही है। इनमें से अधचीनी में एक स्टैग पार्किंग अगले 15 से 20 दिन के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी, यहां 86 कारें पार्क होंगी। इसे तत्काल जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही एसडीएमसी अपना ऐप भी लॉन्च कर सकता है। 
विज्ञापन


निजामुद्दीन पार्किंग भी जल्द हो रही तैयार
निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती की उपस्थिति में प्रमुख अभियंता पी. सी. मीणा ने बताया कि 4-5 महीने के भीतर निजामुद्दीन में एक और पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। यहां पर 86 कारें पार्क हो सकेंगी। अधचीनी और निजामुद्दीन की दोनों पार्किंग से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। यहां पर अभी पार्किंग की सुविधा नहीं है, जिसके कारण निजामुद्दीन के स्थानीय लोगों के साथ-साथ दरगाह आने वाले लोगों को भी भारी जाम का सामना करना पड़ता है। लेकिन जल्द ही यह परेशानी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीके-1 और जीके-2 की पार्किंग होगी बहुत बड़ी
एसडीएमसी जीके-1 और जीके-2 में दो बड़ी शटल और टावर पार्किंग बनाने जा रहा है। प्रमुख अभियंता ने बताया कि एक महीने के भीतर दोनों पार्किंग निर्माण का वर्क ऑर्डर हो जाएगा। जीके-1 में शटल पार्किंग बनाई जाएगी। नवंबर तक इस पार्किंग का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। यहां पर 399 कारों को पार्क करने की जगह होगी। इसके साथ ही जीके-2 में टावर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। यहां भी 300 कारें खड़ी करने की जगह होगी।


डेढ़ साल के भीतर खत्म हो जाएगी पार्किंग की समस्या
एसडीएमसी की मानें तो क्षेत्रवासियों को पार्किंग को लेकर केवल डेढ़ साल परेशानी झेलनी पड़ेगी। डेढ़ साल के अंदर अधचीनी, निजामुद्दीन, अमर कॉलोनी, लाजपत नगर, पंजाबी बाग, जीके-1 और जीके-2 में पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। पी. सी मीणा ने बताया कि पंजाबी बाग में नवनिर्मित भारत दर्शन पार्क के पास निगम की जमीन है। यहां पर्यटकों को ज्यादा सुविधा देने के लिहाज से बाद में एक पार्किंग बनाने का निर्णय लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed