फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How and where did the fire at Flourish Stay Hotel start No precise information available in Delhi

Delhi: फ्लोरिश स्टे होटल में कैसे और कहां से लगी आग? नहीं मिली सटीक जानकारी, आईआईटी दिल्ली की मदद लेगी पुलिस

Tue, 09 Jun 2026 05:26 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 05:26 AM IST
सार

मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में आग कैसे और कहां से लगी फिलहाल इसकी सही वजह पता नहीं चल सकी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो अब आग की वजहों का पता लगाने के लिए आईआईटी दिल्ली की मदद लेने की तैयारी की जा रही है। 
 

विज्ञापन
How and where did the fire at Flourish Stay Hotel start No precise information available in Delhi
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में आग कैसे और कहां से लगी फिलहाल इसकी सही वजह पता नहीं चल सकी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो अब आग की वजहों का पता लगाने के लिए आईआईटी दिल्ली की मदद लेने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जल्द ही दिल्ली पुलिस आईआईटी दिल्ली को एक पत्र लिखकर उनसे मदद मांगेगी। हालांकि दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम के अलावा एफएसएल भी वहां से एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए रसोइया के बयानों और साक्ष्यों को मैच किया जा रहा है। फिलहाल होटल को सील किया हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैै कि आग की असल वजह पता करना टेढ़ी खीर होता है। 
विज्ञापन


दरअसल, आग पर काबू पाने के दौरान दमकलकर्मी भरपूर पानी का इस्तेमाल करते हैं,  जिसकी वजह से सबूत नष्ट हो जाते हैं।  हालात काबू होने के बाद क्राइम सीन पर साक्ष्य बेहद कम ही मिल पाते हैं। दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। जांच के अलावा आरोपियों के कबूलनामे से मैच करने के बाद चार्जशीट तैयार करने में मदद मिलेगी। पुलिस आरोपी मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल की 3डी मैपिंग करवाने की भी तैयारी
दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो होटल में लगी आग की हकीकत जानने के लिए पुलिस इस पूरी इमारत की 3डी मैपिंंग करवाने की तैयारी कर रही है। इसकी मदद से आग से जर्जर हो चुकी इमारत की संरचना को डिजिटल रूप से दोबारा से बनाकर यह समझा जाएगा कि आग कैसे और कहां से लगी। इसके अलावा होटल में आने-जाने या कमरों तक पहुंचने के रास्ते क्या-क्या थे। वहीं कमरों में कौन से फ्लोर पर कितने लोग और क्या-क्या सामान मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed