फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   House fire due to cylinder leak, 4 including couple scorched

सिलिंडर में रिसाव से मकान में आग, दंपती समेत 4 झुलसे

Tue, 16 Nov 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
House fire due to cylinder leak, 4 including couple scorched
नई दिल्ली। निहाल विहार में सोमवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद एक मकान में आग लग गई। आग में दंपती और दो बच्चे झुलस गए। सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

झुलसे लोगों की पहचान द्रोण (40), पत्नी रीना(35) बेटी ज्योति (20) और बेटे साहिल (18) के रूप में हुई है। द्रोण परिवार के साथ लक्ष्मी पार्क के बी ब्लॉक में एक कमरे के मकान में रहता है। दंपती मजदूरी करता है। सोमवार सुबह सवा सात बजे द्रोण चाय बनाने गया। जैसे ही उसने माचिस जलाई तो अचानक तेज धमाका हुआ और पूरे घर में आग लग गई। घर में मौजूद द्रोण, पत्नी और दोनों बच्चे झुलस गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और सभी के कपड़ों में लगी आग को बुझाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई। तब तक आग से घर का सारा सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, द्रोण 75 फीसदी, पत्नी 50 फीसदी, बेटी 20 फीसदी और बेटा 18 फीसदी झुलसा है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। गैस पूरे घर में फैल गई थी। द्रोण के माचिस जलाते ही आग पूरे घर में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed