फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   home guard official fired at by alleged cow slaughterer in delhi

दिल्ली: गौ-तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी कार, होमगार्ड को गोली मारी, बाद में हुए फरार

Sun, 24 Oct 2021 11:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 11:11 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में रविवार तड़के गौ-तस्करों ने एक होमगार्ड के कमर में गोली मार दी। घायल होमगार्ड को एक निजी अस्पताल में कराया भर्ती गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। 

विज्ञापन
home guard official fired at by alleged cow slaughterer in delhi
सीसीटीवी में कैद हुई गौ-तस्करों की कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार तड़के गोकशी कर रहे तस्करों ने पुलिसकर्मियों को अपनी कार चढ़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। हमले में ड्यूटी पर तैनात दिल्ली होमगार्ड का जवान गोली लगने से जख्मी हो गया। बदमाश अपनी होंडा सिटी कार लेकर फरार हो गए। तुरंत मामले की सूचना थाने में दी गई। घायल जवानों को नजदीकी मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां होमगार्ड जोगेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी कमर में गोली लगी है। घायल हवलदार नवीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आधा दर्जन टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। हालांकि देर शाम पुलिस अधिकारियों ने मामले में कुछ मिलने की बात की। पुलिस की टीमें दिल्ली, हरियाणा और यूपी में छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस शनिवार रात को टेलको टी-प्वाइंट के पास पिकेट लगातार वाहनों की जांच कर रही थी। पिकेट में हवलदार नवीन व दिल्ली होमगार्ड का जवान जोगेंद्र बाकी जवानों के साथ मौजूद थे। रविवार तड़के एक कार सवार ने पिकेट पर सूचना दी कि पीछे सड़क पर कार सवार गौ तस्कर सड़क पर ही गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही हवलदार नवीन व होमगार्ड तुरंत बाइक लेकर मधु विहार की ओर भागे। कुछ ही दूर जाकर इन्होंने सफेद रंग की होंडा सिटी कार को देखा। आरोपी खुलेआम गोकशी कर रहे थे। दोनों जवानों ने अपनी बाइक कार के आगे लगा दी। पुलिस को सामने देखते ही बदमाशों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आरोपी कार में सवार हो गए। बदमाशों ने नवीन व जोगेंद्र की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद आगे भागने लगे। टक्कर लगने से नवीन व जोगेंद्र जख्मी हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आरोपियों को जब लगा कि वह पकड़े जाएंगे तो एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी। एक गोली होमगार्ड जोगेंद्र की कमर में लग गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों व नवीन ने मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। इसके बाद तुरंत मधु विहार और पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मधु विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कुछ आरोपियों की पहचान का दावा किया है। हरियाणा, दिल्ली और यूपी में दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंडा सिटी कार में ही होती गौ-तस्करी...
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गौतस्करों की पहली पसंद ओल्ड मॉडल की होंडा सिटी कार है। कार में बड़ी ही आसानी से तस्कर जिंदा गाय को उठाकर डाल लेते हैं। इसके अलावा कर की डिक्की भी बहुत बड़ी होती है। कई बार बदमाश सूनसान जगह देखकर गोकशी कर गाय के अवशेषों को डिक्की में डालकर ले जाते हैं। गौ तस्करी करने वाले ज्यादातर बदमाश मेवात और गाजियाबाद से आते हैं। पुलिस के दखल पर आरोपी गोली चलाने से भी नहीं हिचकते हें। मधु विहार में भी ठीक ऐसा ही हुआ है। बदमाश होंडा सिटी कार से ही आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed