फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   holi festival celebration in delhi temples holi is celebrated only with flowers due to covid 19

Holi 2021: बेकाबू कोरोना के मामलों के बाद मंदिरों में होगी केवल फूलों की होली

Tue, 23 Mar 2021 01:13 AM IST
योगेश जोशी आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 23 Mar 2021 01:13 AM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंदिरों में केवल फूलों से होली खेली जाएगी, कई मंदिरों ने होली उत्सव नहीं आयोजित करने का निर्णय लिया है। 
  • आईएसबीटी हनुमान मंदिर, सीपी हनुमान मंदिर, झंडेलावान देवी मां मंदिर में केवल फूलों की होली।
  • छतरपुर मंदिर में नहीं होगा होली उत्सव। 

विज्ञापन
holi festival celebration in delhi temples holi is celebrated only with flowers due to covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexel

विस्तार

दिल्ली में बेकाबू कोरोना के मरीजों की संख्या दिनबदिन बढ़ती जा रही है। कोराना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंदिरों ने समझदारी और अधिक सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस बार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए केवल फूलों की होली खेलने का निर्णय लिया है। कई बड़े मंदिरों ने तो होली का कार्यक्रम ही बदल दिया है। जल्द ही वह तय करेंगे कि इस बार होली कैसे मनाएंगे।

विज्ञापन


आईएसबीटी प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत गोपाल स्वामी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली मनाने के तय कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 और 29 मार्च को मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी के नियम का गंभीरता से पालन करते हुए होली उत्सव आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में अबीर, गुलाल का इस्तेमाल नहीं होगा, केवल फूलों की होली खेली जाएगी। मुखर्जी नगर शक्ति मंदिर के संरक्षक संतोष पाठक ने बताया इस बार होली पर प्रसाद और भोग का भी वितरण नहीं होगा। होली की शाम मंदिर केवल दर्शन के लिए खुलेगा। केवल फूलों की होली खेली जा सकेगी।
विज्ञापन


कनॉट प्लेस प्राचीन हनुमान मंदिर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि 24 मार्च को केवल दूरी बनाकर, हाथ जोड़कर होली मनाई जाएगी। अबीर, गुलाल, फूल का इस्तेमाल नहीं होगा। जल्द ही दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नियम निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंडेवालान मंदिर प्रशासन प्रमुख रवींद्र गोयल ने बताया कि कोरोना के चलते शहर के हालात बदल चुके हैं, उसे ध्यान में रखते हुए और सरकार के निर्देशों का भी पालन करते हुए हम केवल सुरक्षित होली का उत्सव मनाएंगे। अगले दो दिन के भीतर इसका निर्णय लिया जाएगा। छतरपुर आद्य कत्यायनी मंदिर प्रशासन से एम. के सेठी ने बताया कि यहां पर होली का उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed