फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   HIV patients protest outside the National AIDS Control Organization office in Delhi

HIV Patient Protest: दिल्ली में एचआईवी मरीजों का प्रदर्शन, पोस्टर में इस तरह के स्लोगन से कर रहे हैं मांग

Tue, 26 Jul 2022 11:39 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Jul 2022 11:39 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में एचआईवी पीड़ितों का एक समूह हाथों में स्लोगन वाले पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहा है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) कार्यालय के बाहर यह धरना प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन
HIV patients protest outside the National AIDS Control Organization office in Delhi
एचआईवी मरीजों का प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

एचआईवी यानी ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस की दवाओं कमी के खिलाफ राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन हो रहा है। एचआईवी पीड़ितों का एक समूह पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहा है। 
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे एक पीड़ित ने बताया कि दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में पिछले पांच महीने से एंटीरेट्रोवायरल (एआरवी) दवाओं की कमी चल रह रही है। एंटीरेट्रोवायरल दवाएं एचआईवी मरीजों को सामान्य और स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए दिए जाते हैं। दवाओं की कमी के बारे में हमने राज्य ऑथरिटी को भी लिखा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार हमें प्रदर्शन करना पड़ा। 
विज्ञापन


एक दूसरे मरीज ने कहा कि एचआईवी मरीजों को दी जाने वाली दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। अगर ये दवाइयां नही हैं तो भारत एचआईवी फ्री देश कैसे बन पाएगा। वहीं सोमवार को आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी थी कि करीब 95 फीसदी एचआईवी मरीजों के लिए देशभर में पर्याप्त दवा है। दिल्ली में एंटीरेट्रोवायरल (एआरवी) दवाओं की कमी नहीं है और कई दवाओं के ऑर्डर दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एंटीरेट्रोवायरल (एआरवी) दवा ? 

हांलाकि, एचआईवी का कोई इलाज नहीं है। एंटीरेट्रोवायरल (एआरवी)  मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए दिया जाता है। रोगी को वायरस के लेवल के आधार पर हर दिन सात एंटीरेट्रोवायरल दवा लेनी पड़ती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो एआरवी की दवा एचआईवी संचारित करने के खतरे का कम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed