{"_id":"6216d7f336e5794077690274","slug":"hijab-wearing-girl-students-stopped-from-entering-a-delhi-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद की ओर : दिल्ली के एक स्कूल में हिजाब पहने छात्राओं को प्रवेश से रोका, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद की ओर : दिल्ली के एक स्कूल में हिजाब पहने छात्राओं को प्रवेश से रोका, वीडियो वायरल
Thu, 24 Feb 2022 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:27 AM IST
सार
मुस्तफाबाद विधानसभा के तुकमीरपुर स्कूल की छात्रा वीडियो में कहती दिख रही है कि उससे कहा गया कि वह अपनी मां की तरह स्कार्फ पहन कर न आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में हिजाब पहनकर मुस्लिम छात्राओं के उनकी कक्षा में प्रवेश से रोके जाने की घटना के बाद ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया है। बीती 21 फरवरी को दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके के एक सरकारी स्कूल ने कथित तौर पर हिजाब पहने हुए छात्रों को कक्षाओं में प्रवेश से रोका। छात्राओं को कहा गया कि आगे से वह अपनी मां की तरह स्कार्फ पहनकर स्कूल न आए। सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले पर शिक्षा निदेशालय व स्कूल प्रिंसिपल ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित मुस्तफाबाद विधान सभा के तुकमीरपुर के सरकारी स्कूल में छठी में पढने वाली छात्रा को हिजाब पहन कर कक्षा में प्रवेश करने रोका। कोरोना महामारी केकारण लंबे समय से बंद चल रहे स्कूल 14 फरवरी से ही खुले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में छात्रा को बताते हुए देखा जा सकता है कि कक्षा में क्या हुआ, वीडियो में वह कहती नजर आ रही है कि उनसे कहा गया कि कल से क्लास में स्कार्फ पहन कर मत आना। बच्ची कह रही है कि उनके अलावा दो और छात्राओं का हिजाब उतरवाया। उन्हें मम्मी नहीं बनने की नसीहत भी दी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह बच्ची छठीं कक्षा की है। वह मुस्लिम परिवार से है और जब वह कक्षा में प्रवेश करने गई तो उन्हें हिजाब हटाने के लिए कहा गया। इस घटना केसामने आने के बाद स्कूल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रिंसिपल को लगातार फोन किए गए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं शिक्षा निदेशालय के अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। बार-बार संपर्क करने के कोशिश की गई, लेकिन इस मामले में वहां से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन