फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Highest Speed Challans 2021 News: Highest speed challans in Delhi for first time, 2761937 people broke the rules

Delhi News: इस साल तेज रफ्तार के सबसे ज्यादा चालान, 27 लाख से अधिक लोगों ने तोड़ा नियम

Mon, 01 Nov 2021 10:09 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Nov 2021 10:09 AM IST
सार

दिल्ली वाले सबसे ज्यादा तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, इस साल दिल्ली में सबसे ज्यादा चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के किए गए हैं। 2761937 लोगों का चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने के लिए किया गया है। वहीं, 11 लाख से ज्यादा लोगों ने अवैध रूप से पार्किंग की है। 

विज्ञापन
Delhi Highest Speed Challans 2021 News: Highest speed challans in Delhi for first time, 2761937 people broke the rules
दिल्ली में हाईएस्ट स्पीड चालान 2021: - फोटो : Twitter

विस्तार

दिल्ली वाले हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं। इसका असर उनके वाहन चलाने पर भी देखा गया है। दिल्ली में इस वर्ष सबसे ज्यादा चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के किए गए हैं। एक जनवरी से लेकर 15 अक्तूबर तक तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 2761937 लोगों का चालान किया गया या फिर उनके घर नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में ओवर स्पीडिंग के पहली बार इतने चलान किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओवर स्पीडिंग के चालान कैमरों से किए गए हैं। दिल्ली वालों के अंदर वाहनों को ठीक से पार्क नहीं करने की समस्या है। ओवर स्पीडिंग के बाद दूसरे सबसे ज्यादा चालान अवैध पार्किंग के किए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में एक जनवरी से लेकर 15 अक्तूबर तक ओवर स्पीडिंग के 27,61,937 चालान किए गए है। इनमें 27,61,937 वाहन चालकों को नोटिस भेजा गया है। ये चालान कैमरों से किए गए हैं। सिर्फ 18 वाहन चालकों को ओवर स्पीडिंग का मौके पर चालान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अवैध पार्किंग के कुल 10,89,289 चालान किए गए हैं। इनमें से 374561 चालान मौके पर किए गए हैं, जबकि अवैध रूप से वाहनों को पार्क करने वाले 714728 लोगों को नोटिस भेजा गया है। तीसरे सबसे ज्यादा चालान रेड लाइट जपिंग के किए गए हैं। 

रेड लाइट जंप करने वाले 29796 लोगों का मौके पर चालान किया गया है, जबकि 928759 लोगों को नोटिस चालान भेजा गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के कुल 37971 चालान किए गए हैं। इनमें से 37816 मौके पर चालान किए गए हैं, जबकि 155 लोगों को नोटिस चालान भेजा गया है। 

ट्रिपल राइडिंग के कुल 10389 चालान किए गए हैं। इनमें से 5364 लोगों को मौके पर चालान किया गया है, जबकि 5024 लोगों को नोटिस भेजा गया है। हालांकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या में कमी आई है। 15 अक्तूबर तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले सिर्फ 1825 लोगों का ही चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed