फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court seeks reply from government on vaccination center at open spaces

स्टेडियमों सहित खुले क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग पर जनहित याचिका

Sun, 09 May 2021 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
high court seeks reply from government on vaccination center at open spaces
नई दिल्ली। राजधानी के स्टेडियमों सहित खुले क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। याची ने मुंबई में चल रहे टीकाकरण का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर केंद्र व दिल्ली सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

दिल्ली के व्यापारी अमनदीप अग्रवाल ने दायर याचिका में कहा कि कोविड के बचाव के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि लोग एक दूसरे के संपर्क में न आएं। लोगों को टीका लगने पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। ऐेसे में टीकाकरण अभियान खुले मैदान में किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुंबई में ऐसा ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता ने कहा कि कर्फ्यू व लॉकडाउन का मकसद है कि लोग एक स्थान पर ज्यादा संख्या में एकत्रित न हों लेकिन देखने में आ रहा है कि अस्पतालों व स्कूलों में वैक्सीन लगाने के लिए लोग एक दूसरे से जुड़ कर लाईन में खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैक्सीन सेंटर को खुले स्थान में बनाया जाना चाहिए ताकि लोग दूरी बनाए रख सके। इसके अलावा ऐसा करने से अस्पतालों में भी भीड़ को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुंबई में सरकार ने स्टेडियम में वैक्सीन सेंटर बनाए हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ कम हुई तो वहीं सामाजिक दूरी भी बनी है। ऐसा करने से लोगों को संक्रमित होने से बचाने में सहायता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed