फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court refuses to stay the release of film Nyaya the justice

फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार

Thu, 10 Jun 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
high court refuses to stay the release of film Nyaya the justice
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। यह फिल्म बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर कथित तौर पर आधारित है। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की फिल्म पर रोक लगाने की मांग संबंधी याचिका खारिज कर दी। सिंह ने फिल्म में अपने बेटे के नाम या किसी भी तरह की समानता के इस्तेमाल पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। अदालत ने हालांकि, निर्माताओं को फिल्म का लेखा-जोखा संरक्षित रखने का निर्देश दिया और याचिका को निपटारे के लिए संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष सूचीबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

सिंह की याचिका के अनुसार, आने वाली कुछ फिल्में ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘सुसाइड ऑर मर्डर: ए स्टार वॉज लॉस्ट’ , ‘शशांक और एक अन्य अनाम फिल्म उनके बेटे की जिंदगी पर आधारित है। सुशांत के पिता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह और अधिवक्ता वरुण सिंह ने दलील दी कि निर्माता व्यावसायिक लाभ के लिए स्थिति का लाभ उठा रहे हैं। इसलिए, भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार उन पर लागू नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत के परिवार की प्रतिष्ठा का नुकसान पहुंचाने, उन्हें मानसिक आघात पहुंचाने और उत्पीड़ित करने के लिए फिल्म निर्माताओं से दो करोड़ रुपये से अधिक का हर्जाना मांगते हुए, याचिका में दावा किया गया वादी (सिंह) को आशंका है कि विभिन्न नाटक, फिल्में, वेब-सीरीज, किताबें, साक्षात्कार या अन्य सामग्री प्रकाशित की जा सकती है जो वादी के बेटे और उसके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

वहीं फिल्म के निर्देशक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता चंदर लाल ने कहा था कि फिल्म की रिलीज का व्यापक प्रचार किया गया है। इसलिए वह इसे वापस लेने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दे पाएंगे। फिल्म में राजपूत के नाम या उनसे मिलती-जुलती किसी चीज का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed