{"_id":"61f815d5d4515f5f7128f113","slug":"high-court-refuses-to-consider-petition-to-postpone-elections-in-all-five-states-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना के चलते पांचों राज्यों में चुनाव स्थगित करने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने विचार करने से किया इनकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना के चलते पांचों राज्यों में चुनाव स्थगित करने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने विचार करने से किया इनकार
Mon, 31 Jan 2022 10:31 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:31 PM IST
सार
याची शर्मा ने कोविड-19 की तीसरी लहर का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने के निर्देश देने का आग्रह करते हुए तर्क रखा कि ओमिक्रॉन संस्करण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा की कोविड के चलते पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव स्थगित करने की मांग याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने तर्क दिया था कि कोविड-19 का ओमिक्रॉन संस्करण तेजी से फैल रहा है, ऐसे में चुनाव स्थगित करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने याचिका को तुच्छ याचिका बताते हुए याची से कहा क्या आप मंगल ग्रह पर रह रहे हैं। दिल्ली अब घटते मामलों से जूझ रही है। पीठ ने नाराजगी जताते हुए याची से पूछा कि आप याचिका वापस ले रहे हैं या हम इसे जुर्माने के साथ खारिज कर दे। अदालत के रवैये को देख याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन
याची शर्मा ने कोविड-19 की तीसरी लहर का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने के निर्देश देने का आग्रह करते हुए तर्क रखा कि ओमिक्रॉन संस्करण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों को महामारी की तीसरी लहर के दौरान आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के वितरण की योजना पेश करने का भी निर्देश देने की भी मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि वह सरकारों को ऑक्सीजन की उपलब्धता और वितरण की योजना पेश करने का निर्देश दे और चुनाव आयोग को सभी पांच राज्यों में कुछ हफ्तों या महीनों के लिए चुनाव स्थगित करने का निर्देश दिया जाए।
उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू हो रहे हैं और सात मार्च को समाप्त होंगे। परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। याचिकाकर्ता ने पिछले साल दूसरी लहर के दौरान हुई तबाही का हवाला दिया जब देश में वायरस तेजी से फैलने के कारण बेड और ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी।