फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court pulls up delhi governement for relaxing the city despite rise in corona cases

कोरोना मरीज बढ़ने के बावजूद ढील देने पर दिल्ली सरकार को फटकार

Thu, 12 Nov 2020 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
high court pulls up delhi governement for relaxing the city despite rise in corona cases
नई दिल्ली। हाईकोर्ट दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद प्रतिबंध में ढील देने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा जहां दूसरे राज्य सख्ती कर रहे हैं तो वहीं दिल्ली सरकार ढील दे रही है। इस कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हाईकोर्ट ने संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए दो सप्ताह में उठाये कदमों पर 19 नवंबर तक दिल्ली सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और सुब्रमणियम प्रसाद की पीठ ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने दो सप्ताह में महाराष्ट्र और केरल को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली सरकार ने सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को बढ़ाकर 200 और बसों को उनकी पूरी यात्री क्षमता के साथ चलाने की छूट दे दी है। ऐसे हालात में जब केस लगातार बढ़ रहे हैं तो सरकार का निर्णय समझ से परे है।
विज्ञापन

पीठ ने पूछा कि क्या दिल्ली सरकार ने ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए हैं। पीठ ने कहा कि 10 नवंबर को दिल्ली में 8,593 नए मामले आए और संक्रमितों की संख्या बढ़ ही रही है, शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 4,016 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ ने कहा कि नवीनतम सीरो सर्वेक्षण के मुताबिक 25 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गईं। प्रत्येक चार लोगों में से एक में कोविड-19 का संक्रमण हुआ लेकिन वह ठीक हो गया और अब कोई घर नहीं बचा है। इसके अलावा पीठ ने आरटी-पीसीआर जांच के बजाय रैपिड एंटीजेन जांच पर दिल्ली सरकार द्वारा अधिक भरोसा करने पर भी सवा उठाए। जबकि इस बाबत आईसीएमआर की ओर से कोई रोक नहीं है।
पीठ ने दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता सत्यकाम से जानना चाहा कि सरकार मास्क पहनने को सुनिश्चित करने के लिए कोई कानून क्यों नहीं ला रही, जिसे कोरोना से बचने के लिए वास्तविक टीका आने तक प्रभावी सुरक्षा उपाय करार दिया जा रहा है।

पीठ ने कहा कि पिछले दो-तीन सप्ताह कोरोना मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इस समय खतरे की घंटी बजाने और दिल्ली सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। पीठ ने कहा अब एडवाइजरी जारी करने से बात आगे निकल चुकी है। दिल्ली सरकार को अब प्रतिबंध लगाना चाहिए। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को यह फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed