फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court asks bci to enquire the irregularities in jamia hamdard law school

जामिया हमदर्द के लॉ स्कूल में अनियमितताओं की जांच करे बीसीआई-हाईकोर्ट

Sun, 08 Mar 2020 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
high court asks bci to enquire the irregularities in jamia hamdard law school
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को निर्देश दिया है कि वह जामिया हमदर्द लॉ स्कूल के कामकाज तथा डीन की नियुक्ति में कथित अनियमितता व विशेष तौर पर बोर्ड के सभी सदस्यों की योग्यता की जांच करे। हाईकोर्ट ने इस संबंध में बीसीआई और जामिया हमदर्द को जांच रिपोर्ट भी पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 12 मई 2020 को तय की है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने जामिया हमदर्द, यूजीसी, बीसीआई और हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च के पदधारी डीन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह याचिका वकील मोबश्शीर सरवर की ओर से दायर की गई है। पेश याचिका में हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च के मौजूदा डीन एसएम खान (सेवानिवृत लोक सेवक) को हटाने की मांग की गई है। याची ने कहा है कि वह भारत के किसी भी लॉ स्कूल के प्रिंसिपल या डीन के पद पर नियुक्त किए जाने के योग्य नहीं हैं। इस पद के लिए उनकी शैक्षिक योग्यता पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed