फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Heroin worth Rs ninty crore seized from two Ugandan women at Delhi International Airport

कार्रवाई: दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर युगांडा की दो महिलाओं से 90 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

Sun, 14 Nov 2021 01:39 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 14 Nov 2021 01:39 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि युगांडा की दो महिलाओं के तीन सूटकेस से 12.900 किलोग्राम क्रिस्टलीन हेरोइन बरामद की गई। बैगेज में हेरोइन का पता एयरपोर्ट पर सामानों को सूंघ रहे डॉग स्क्वायड ने लगाया।

विज्ञापन
Heroin worth Rs ninty crore seized from two Ugandan women at Delhi International Airport
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर कस्टम अधिकारियों ने युगांडा की दो महिलाओं से 90 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों विदेशी महिलाएं नैरोबी (केन्या) से आबूधाबी होते हुए 12-13 नवंबर की दर्मियानी रात्रि को भारत आई थीं। दोनों महिलाएं युगांडा और केन्या में कई एयरपोर्ट्स पर नहीं पकड़ी गईं। हेरोइन उनके सामान के नीचे रखा था। अधिकारियों ने बताया कि युगांडा की दो महिलाओं के तीन सूटकेस से 12.900 किलोग्राम क्रिस्टलीन हेरोइन बरामद की गई। बैगेज में हेरोइन का पता एयरपोर्ट पर सामानों को सूंघ रहे डॉग स्क्वायड ने लगाया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। ये महिलाएं यहां एक व्यक्ति को यह हेरोइन देने वाली थीं, जो उनसे संपर्क करने वाला था। दिल्ली एयरपोर्ट पर इस साल जनवरी से लगभग 100 किलोग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है और 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed