{"_id":"61e979056b372129a74703e2","slug":"helper-brutally-murdered-inside-a-bus-after-robbing-rs-250-murdered-for-fear-of-opening-pole-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बस के भीतर हेल्पर की बेरहमी से हत्या, 250 रुपये लूटने के बाद पोल खुलने के डर से किया कत्ल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बस के भीतर हेल्पर की बेरहमी से हत्या, 250 रुपये लूटने के बाद पोल खुलने के डर से किया कत्ल, दो गिरफ्तार
Thu, 20 Jan 2022 08:30 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:30 PM IST
सार
आरोपियों ने पेपर कटर से पहले दीपक का गला रेता। इसके बाद ब्लॉक टाइल से करीब दर्जनभर वार कर दीपक के सिर की हड्डियां तोड़ दीं। बाद में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उतरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित जगतपुर गांव में बस के भीतर हेल्पर दीपक (42) की बेरहमी से हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो युवक फैजुल रहमान (22) और इसके साथ मोहम्मद फराज (18) के रूप में हुई है। महज 250 रुपये और दीपक का मोबाइल लूटने के बाद आरोपियों ने पोल खुलने के डर से उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने पेपर कटर से पहले दीपक का गला रेता। इसके बाद ब्लॉक टाइल से करीब दर्जनभर वार कर दीपक के सिर की हड्डियां तोड़ दीं। बाद में आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उतरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.45 जगतपुर, गली नंबर-16 से पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। कॉलर प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। उसकी बसें बायोडाइवर्सिटी पार्क के पास जगतपुर गांव में खड़ी होती हैं। इसके पास पिछले करीब दस सालों से दीपक काम कर रहा था। रात को वह बस में ही सोता था। बुधवार सुबह वह बस पर पहुंचा तो अंदर खून से लथपथ दीपक की लाश मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने फौरन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उसके आधार पर पुलिस ने वजीराबाद के संगम विहार इलाके से फैजुल रहमान और फराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात भी कबूल कर ली।
आरोपी फैजुल रहमान ने बताया कि करीब एक माह पहले तक वह बस में कंडक्टर का काम करता था। लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी। फैजुल और फराज दोनों आपस में दोस्त हैं। उनको नशे की लत है। मंगलवार देर रात को उन्होंने दीपक को बस में लूटने की योजना बनाई। दोनों को लगता था कि दीपक के पास पांच हजार रुपये मिलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
लूटपाट के दौरान दीपक के पास महज 250 रुपये मिले। मोबाइल और रुपये लूटने के बाद दोनों चले भी गए, लेकिन फैजुल को लगा कि दीपक उसे जानता है, वह उसकी पोल खोल देगा। वापस आकर दोनों ने दीपक की हत्या की और फरार हो गए। दोनों के पास से बरामद बाइक इन लोगों ने जहांगीरपुरी से नवंबर में चोरी की थी।