{"_id":"61e9a8f1fa619640021704bb","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-able-to-go-to-delhi-from-night-of-22nd-and-25th-january-restrictions-will-remain-due-to-rehearsal-of-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक अलर्ट: 22 व 25 की रात से दिल्ली नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, गणतंत्र दिवस की रिहर्सल के चलते रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक अलर्ट: 22 व 25 की रात से दिल्ली नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, गणतंत्र दिवस की रिहर्सल के चलते रहेगा प्रतिबंध
Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
सार
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि 23 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर जवानों की रिहर्सल परेड प्रस्तावित है। जबकि 26 को मुख्य परेड में देश-विदेश के नेता और अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021: फिरोजाबाद में बैरिकेडिंग कर रोके गए समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
22 जनवरी को लाल किले पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल और 26 को मुख्य परेड के चलते 22 और 25 जनवरी की रात से दिल्ली जाने पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यूपी और दिल्ली बॉर्डर 10 जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी और चेकिंग चलेगी।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि 23 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर जवानों की रिहर्सल परेड प्रस्तावित है। जबकि 26 को मुख्य परेड में देश-विदेश के नेता और अधिकारी शामिल होंगे। इसलिए गाजियाबाद में 22 जनवरी की रात 10 बजे से अगले दिन 23 और 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 को दोपहर 2 बजे तक डायवर्जन रहेगा। ऐसे में जिले के भारी वाहन एनएच-9 से यूपी गेट होते हुए दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसी तरह डाबर चौराहे से महाराजपुर होते हुए दिल्ली जाने वाला रास्ता भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। भोपुरा बॉर्डर और लोनी बॉर्डर से भी रहेगी।
विज्ञापन
दिक्कत हो तो वाहन चालक 9643322904 पर करें कॉल
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए हेल्पलाइन 9643322904 भी जारी किया है। एसपी का कहना है कि हर प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। अगर किसी वाहन चालक को दिक्कत तो वह कॉल कर सकता है।
विज्ञापन