{"_id":"613bd31b8ebc3e61d730dc6a","slug":"heavy-rain-may-occur-in-the-capital-today-orange-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मानसून : एनसीआर में गरज के साथ बरस रहे हैं बादल, हवाओं के चलते माहौल में ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मानसून : एनसीआर में गरज के साथ बरस रहे हैं बादल, हवाओं के चलते माहौल में ठंडक
Sat, 11 Sep 2021 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:03 AM IST
सार
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शाम तक तेज बारिश के आसार हैं। रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में तेज बारिश की उम्मीद में बैठे लोगों का इंतजार शाम तक खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर संभावना जताई है कि शाम तक तेज बारिश के आसार हैं। वैसे दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी और बरसात का का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान एनसीआर (फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा) मेरठ, मोदीनगर, हापुड़, बुलंदशहर (यूपी) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 20-40 किमी / घंटा की गति के साथ मध्यम से भारी बारिश के साथ हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरीत सुबह से सूरज के तेवर कड़े रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए बादलों ने डेरा डाला, परंतु बारिश नहीं हुई। हालांकि, शाम के समय नई दिल्ली समेत पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे तापमान में कमी आएगी। वहीं, शुक्रवार शाम दिल्ली में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.2 डिग्री व न्यूनतम सामान्य से एक कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 74 से 95 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के अन्य मानक केंद्रों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 32.6, लोदी रोड पर 32.8, नजफगढ़ में 34.4, नोएडा में 32.3, पीतमपुरा में 34 व पूसा में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शाम तक तेज बारिश हो सकती है। अधिकतम पारा 31 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को तापमान में इजाफा हो सकता है। हिंद महासागर में मौसमी घटनाओं के कारण इन दिनों सितंबर में भी बारिश दर्ज हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर सितंबर में बारिश नहीं होती है। इसलिए कई साल में पहली बार सितंबर में मानसून सक्रिय है।
संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को संतोषजनक श्रेणी में रही। एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 79 रहा। फरीदाबाद का 84, गाजियाबाद 75, ग्रेटर नोएडा 78, गुरुग्राम 78 व नोएडा का एक्यूआई 71 रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार बना रहेगा। अगले 24 घंटे में भी हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है।