{"_id":"62648f1d8118a25fc7267a23","slug":"heat-wave-will-be-on-28th-and-29th-and-the-temperature-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग: 28 और 29 को चलेगी लू, तापमान करेगा बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग: 28 और 29 को चलेगी लू, तापमान करेगा बेहाल
Sun, 24 Apr 2022 05:13 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:13 AM IST
सार
दिल्ली में इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन बादल छाए रहे और 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ताह से धूल भरी हवाएं चलीं।
विज्ञापन
लू का कहर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में दो दिन पहले शुरू हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने लगा है। अब अगले सप्ताह के मध्य में न केवल पारा 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा बल्कि दो दिन लू का प्रकोप भी रहेगा। मौसम विभाग ने 28-29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन बादल छाए रहे और 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ताह से धूल भरी हवाएं चलीं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस कारण से तापमान 40 से नीचे ही रहा।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन