{"_id":"5eab203c8ebc3ea821496f9e","slug":"health-political-ashram-news-noi508100065","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में रह रहे साढ़े चार लाख लोगों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में रह रहे साढ़े चार लाख लोगों की होगी जांच
Fri, 01 May 2020 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
दिल्ली के 98 कंटेनमेंट जोन में रहने वाले करीब साढ़े चार लाख लोगों की जांच करने के लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। 14 दिन में तीन बार इन लोगों की जांच कराई जाएगी। कंटेनमेंट जोन में केवल एक फीसदी ही जांच अब तक होने और उसमें 11 फीसदी से ज्यादा सैंपल संक्रमित मिलने की खबर ‘अमर उजाला’ ने 26 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जारी आदेश में लिखा है कि कंटेनमेंट जोन में रहने वाले हर व्यक्ति को आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। दरअसल, दूसरा लॉकडाउन 3 मई को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में देश के कई जिलों में लॉकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है, लेकिन दिल्ली में फिलहाल तीसरे लॉकडाउन की तैयारी है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह दो लॉकडाउन के बाद भी दिल्ली के 9 जिले अभी भी लाल जोन में हैं। अगर आगामी 28 दिन तक इन जिलों में एक भी केस नहीं मिलता है तभी ये ग्रीन जोन में आ सकते हैं। इस बीच अगर एक भी केस सामने आया तो यह प्रक्रिया वापस से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय देव ने आदेश में यह भी लिखा है कि जोन घोषित होने के 24 घंटे में पहली स्क्रीनिंग संपन्न हो जानी चाहिए। अगर नहीं होती है तो आगामी तीन दिन में सभी लोगों की जांच हो जानी चाहिए। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में पहले से बीमार और बुजुर्गों की पूरी जानकारी स्थानीय प्रशासन के पास होनी चाहिए।
यह आदेश दिल्ली के सभी 11 जिला प्रशासन को दिए गए हैं। दिल्ली में अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। साथ ही संकरी गलियों में आंतरिक जुड़ाव को भी रोका जाएगा। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब घटकर 98 हो चुकी है। इन इलाकों में करीब 4.40 लाख लोग रहते हैं।