फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Health Minister Satyendra Jain Says No possibility of lockdown in Delhi Its not a solution

कोरोना: क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- इससे समाधान मिलना मुश्किल

Sat, 27 Mar 2021 02:57 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Mar 2021 02:57 PM IST
सार

  • दिल्ली में लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं
  • मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है
  • कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त संख्या

विज्ञापन
Health Minister Satyendra Jain Says No possibility of lockdown in Delhi Its not a solution
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का समाधान नहीं है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। जैन ने कहा कि पहले लॉकडाउन लागू करने का एक कारण था, क्योंकि किसी को इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने से कहा किसी व्यक्ति को संक्रमित होने और उससे उबरने में 14 दिन का समय लगता है। विशेषज्ञों ने कहा कि यदि 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया, तो वायरस खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा प्राधिकारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते रहे, लेकिन वायरस समाप्त नहीं हुआ। मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है।

उन्होंने कहा कि शहर में एक और लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है। मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त संख्या है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,500 से अधिक दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जो पिछले करीब दो माह के दौरान सबसे अधिक संख्या है। दिल्ली में इस घातक वायरस के चलते अब तक 10,987 मरीजों की मौत हो चुकी है।

महानगर में संक्रमण के 1,534 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,54,276 तक पहुंच गई, जबकि 6.36 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 दिसंबर को सामने आए संक्रमण के 1,547 मामलों के बाद शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed