{"_id":"5ea722b28ebc3e90ad28fbc6","slug":"health-corona-ashram-news-noi507443254","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एम्स के तीन कर्मियों समेत परिवार के 16 लोग कोरोना संक्रमित, बच्चे और महिलाएं भी जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एम्स के तीन कर्मियों समेत परिवार के 16 लोग कोरोना संक्रमित, बच्चे और महिलाएं भी जद में
Tue, 28 Apr 2020 05:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स के तीन कर्मचारियों से कोटला मुबारकपुर में उनके परिवार के 13 सदस्य संक्रमित हो गए हैं। इनमें सभी 40 वर्ष से कम आयु के हैं और महिला व बच्चे भी शामिल हैं। कुल मिलाकर एक ही परिवार के 16 सदस्य संक्रमित हैं।
विज्ञापन
परिवार के पांच अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। परिवार में से एक सदस्य एम्स आता-जाता रहता था। वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी को झज्जर, एम्स में भर्ती कराया गया है। कोटला मुबारकपुर की कुम्हार गली को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। अब थाना पुलिस स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उन लोगों की जानकारी खंगाल रही है कि जो इन कर्मचारियों और इस परिवार के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोटला मुबारकपुर की कुम्हार गली में एक परिवार रहता है। इसमें करीब 21 लोग हैं। सभी एक ही बिल्डिंग में एक साथ रहते हैं। इनमें से तीन एम्स में कर्मचारी हैं, जबकि एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
प्राइवेट कर्मचारी भी मेडिकल उपकरण देने के लिए एम्स जाता रहता था। पहले एम्स के तीनों कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद इनके परिवार की जांच की गई तो उसमें से 13 लोग संक्रमित पाए गए।
फिलहाल, इस परिवार और कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों का पता किया जा रहा है। कुम्हार गली को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां सुरक्षा बढ़ा दी है। परिवार के पांच अन्य सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया है। उनका फिर से टेस्ट करवाया जाएगा। माना जा रहा है कि सैकड़ों लोग इस परिवार के संपर्क में आए थे।