{"_id":"5ecac93c8ebc3e909140755a","slug":"health-corona-30-death-in-delhi-ashram-news-noi513003071","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 508 नए मरीज, पहली बार एक दिन में 30 मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 508 नए मरीज, पहली बार एक दिन में 30 मौत
Mon, 25 May 2020 04:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को भी 508 नए मरीज सामने आए, जबकि पहली बार एक ही दिन में 30 लोगों की मौत दर्ज की गई। हालांकि, इन लोगों की मौतें कुछ समय पहले हो चुकी हैं, लेकिन डेथ ऑडिट कमेटी की पुष्टि के बाद दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें हेल्थ बुलेटिन में शामिल किया।
विज्ञापन
दिल्ली में 24 घंटे में 508 नए मरीज मिले और 273 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए। इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13418 हो गई है। इनमें से 6540 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
कुल 261 लोगों की वायरस के कारण अभी तक मौत हो चुकी है। दिल्ली में 6617 एक्टिव केस हैं, जिनमें 1995 दिल्ली के विभिन्न अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 184 आइसीयू में और 26 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के कोविड हेल्थ सेंटर में 101, कोविड केयर सेंटर में 409 और होम आइसोलेशन में सर्वाधिक 3314 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। इसके अलावा अब तक 169878 कोविड जांच हो चुकी हैं।
बीते छह दिन की स्थिति
19 मई 500
20 मई 534
21 मई 571
22 मई 660
23 मई 591
24 मई 508