फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   happy birthday Arvind Kejriwal many leaders including PM Modi send greetings

जन्मदिन मुबारक: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को दी बधाई, बोले- आप स्वस्थ और दीर्घायु हों

Mon, 16 Aug 2021 12:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 16 Aug 2021 12:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री केजरीवाल को जन्मदिन की बधाइयां दीं। वहीं, केजरीवाल भी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते नजर आए। 
 

विज्ञापन
happy birthday Arvind Kejriwal many leaders including PM Modi send greetings
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं। वहीं, केजरीवाल भी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते नजर आए। 

विज्ञापन


सुबह सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अंग्रेजी में लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। भगवान उन्हें स्वस्थ जीवन दें और दीर्घायु बनाएं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मेरी ओर से जन्मदिन की बधाइयां। ईश्वर आपको अच्छी सेहत, सफतला और खुशियां दे।

इसके साथ ही कई मुद्दों पर सरकार से अलग राय के कारण चर्चा में बने रहने वाले उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी केजरीवाल को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लिए अच्छी सेहत और शतायु होने की कामना करता हूं।

 

एमके स्टालिन ने लिखा कि मेरे अच्छे मित्र और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। वो लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं व इसी तरह जनता की सेवा में समर्पित रहें। 

केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी ने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed